फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   focus on these players in world cup

पहले ‘रण’ में चमकने को तैयार सितारे

Fri, 14 Sep 2012 12:36 PM IST
कोलंबो/ब्यूरो
कोलंबो/ब्यूरो Updated Fri, 14 Sep 2012 12:36 PM IST
विज्ञापन
focus on these players in world cup
इस वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे खिलाड़ी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं जो पिछले कुछ महीनों से अपने दमदार प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। विराट कोहली, हाशिम अमला, जॉनी बैरिस्टो, नासिर जमशेद, सुनील नारायन और आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जार्ज बैली इन्हीं खिलाड़ियों में से हैं। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे इन खिलड़ियों का प्रदर्शन उनकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर छाने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।
विज्ञापन


इन सितारों पर रहेगी नजर
विराट कोहली : बल्लेबाज
क्रिस गेल : बल्लेबाज
जॉर्ज बैली : आस्ट्रेलियाई कप्तान
जुनैद सिद्दकी : बांग्लादेश (शीर्ष बल्लेबाज)
जॉनी बेयरस्ट्रो : बल्लेबाज
जेम्स फ्रैंकलिन : न्यूजीलैड (तेज गेंदबाज)
इमरान नजीर : (बल्लेबाज)
हाशिम अमला (बल्लेबाज)

विराट कोहली (भारत): अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे विराट कोहली वर्तमान में टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में विराट का बल्ला जमकर बोल रहा है। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी कोहली टीम के लिए उपयोगी साबित होते रहे हैं।
विज्ञापन


जॉर्ज बैली (आस्ट्रेलियाई): आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जॉर्ज बैली टी-20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। आलराउंडर बैली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा किफायती गेंदबाजी में भी माहिर हैं। पिछले कुछ सालों में घरेलू टीम तस्मानिया के लिए वह अहम खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनी बेयरस्ट्रो (इंग्लैंड): 22 साल के युवा बल्लेबाज जॉनी बेयरस्ट्रो इंग्लैंड के भविष्य के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर डेविड बेयरस्ट्रो के बेटे जॉनी का टी-20 में 107.84 रन का बेहतरीन स्ट्राइट रेट हैं। मिडिल आर्डर बल्लेबाज जॉनी पर बड़ा दारोमदार होगा।

जेम्स फ्रैंकलिन (न्यूजीलैंड):मीडियम पेसर जेम्स फ्रैंकलिन न्यूजीलैंड टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्होंने टीम को सिर्फ एक रन से जीत दिलाई। बतौर बल्लेबाज भी वह टीम केलिए उपयोगी रन बनाने में सक्षम हैं।

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका): पिछले कुछ सालों में हाशिम अमला ऐसे बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं जिनका क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। इंग्लैंड दौरे पर दो टी-20 सीरीज में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अमला का यह शानदार फार्म टीम को पहली बार खिताब दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

नासिर जमशेद (पाकिस्तान): आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज खेलने वाले जमशेद सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बने। जमशेद के लिए वर्ल्ड कप खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच है।

सुनील नारायन (वेस्ट इंडीज): युवा ऑफ स्पिनर सुुनील नारायन क्रिकेट जगत में एक नई सनसनी बनकर उभरे हैं। हाल ही में, आईपीएल में उनकी करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स चैंपियन बनीं। कप्तान डरेन सैमी का भी मानना है कि वर्ल्ड कप में उनकी टीम की कामयाबी काफी हद तक सुनील की गेंदबाजी पर निर्भर करेगी।


लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका): 23 वर्षीय लाहिरू थिरिमाने श्रीलंकाई टीम के युवा बल्लेबाज हैं। अपने घरेलू दर्शकों के सामने चमक बिखेरकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी दमदार मौजूदगी जताने का उनका पास बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed