फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   England

इंग्लैंड

Wed, 12 Dec 2012 03:21 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2012 03:21 PM IST
विज्ञापन
England
इंग्लैंड क्रिकेट का जनक है। सबसे पहले इंग्लैंड ने 9 जुलाई 1739 को क्रिकेट खेला। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी जिन्हे 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था, और 15 जून 1909 को इन्हे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। 1 जनवरी 1997 के बाद से टीम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) संचालित करती है, इससे पूर्व यह 1903 से 1996 के अंत तक मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के द्वारा नियंत्रित कि जाती थी। इंग्लैंड ने अभी तक वनडे का विश्व कप नहीं जीता है। हालांकि इंग्लैंड टीम आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी-20 (2010) का खिताब अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन


पहला टेस्ट
इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हार मिली थी। इस मैच में इंग्लैंड टीम की कमान जेम्स लिलि व्हाईट (जूनियर) के हाथों में थी।
विज्ञापन


पहला वनडे
इंग्लैंड ने पहला वनडे 5 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था। इस मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हार मिली थी। इस मैच में इंग्लैंड टीम की कमान रे इलिंगवर्थ के हाथों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला टी20
इंग्लैंड ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 13 जून 2005 को साउथैम्पटन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान माइकल वान थे। इस मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से जीत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed