{"_id":"1bdb38ce-37b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"clarke-gets-first-place-in-icc-test-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क बने नंबर वन, कई भारतीय रैकिंग में गिरे","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
क्लार्क बने नंबर वन, कई भारतीय रैकिंग में गिरे
दुबई/एजेंसी
Updated Mon, 26 Nov 2012 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में एडिलेड में लगातार दूसरा दोहरा शतक ठोकने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाडी़ मुंबई टेस्ट में दस विकेट की पराजय के बाद रैंकिंग में गिरे हैं।
विज्ञापन
ब्रिसबेन और एडिलेड में लगातार दो दोहरे शतक ठोककर डान ब्रैडमैन जैसी बल्लेबाजी कर रहे क्लार्क चार स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें से नंबर एक स्थान पर पहुंच गए हैं। क्लार्क के इससे पहले 857 अंक थे और अब उनके सर्वश्रेष्ठ 890 रेटिंग अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच एडिलेड टेस्ट सोमवार को ड्रा रहा। ब्रिसबेन में भी पहला टेस्ट ड्रा रहा था।
विज्ञापन
श्रीलंका के कुमार संगकारा और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल एक-एक स्थान खिसककर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला दो स्थान गिरकर पांचवें स्थान पर आ गए हैं जबकि जैक्स कैलिस चौथे नंबर पर बरकरार है।
विज्ञापन
इंग्लैंड को मुंबई टेस्ट जीतने का फायदा हुआ और उसके दो शतकधारियों कप्तान एलेस्टेयर कुक तथा स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन की रैंकिंग में सुधार हुआ है जबकि चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर अधिकतर भारतीय बल्लेबाज रैंकिंग में गिरे।
कुक एक स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि 186 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने पीटरसन छह स्थान की छलांग के साथ टॉप टेन में लौट आए हैं। पीटरसन अब सातवें स्थान पर हैं।
मुंबई में दोनों पारियों में फ्लाप रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक स्थान गिरकर संयुक्त 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि पहली पारी में संघर्षपूर्ण शतक बनाने वाले पुजारा पांच स्थान की छलांग के साथ 21वें नंबर पर आ गए हैं।