{"_id":"0f7113ce-0d61-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"british-women-caught-in-westindies-players-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":" विंडीज खिलाड़ियों के कमरों से पकड़ी गईं ब्रिटिश लड़कियां","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
विंडीज खिलाड़ियों के कमरों से पकड़ी गईं ब्रिटिश लड़कियां
कोलंबो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के सुरक्षा में लगे पुलिस गार्ड्स ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के कमरों से तीन ब्रिटिश लड़कियों को गिरफ्तार किया। इन लड़कियों को खिलाड़ियों के कमरों में अनधिकृत प्रवेश करने के कारण पकड़ा गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता और अधीक्षक अजित रोहना ने बताया कि ब्रिटेन की कम से कम तीन लड़कियों को आज अनधिकृत प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार किया गया। ये लड़कियां होटल में वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के कमरों वाले तल में पहुंच गई थी। इन लड़कियों को आगे की पूछताछ के लिए सिनामोन गार्डंस पुलिस को सौंपा गया है।
गिरफ्तार की गई लड़कियों के संबंध में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि होटल के सूत्रों का कहना है कि ये लड़कियां क्रिस गेल की अतिथि थीं। ये एंड्र्यू रसेल, फिडेल एडवर्ड और डेन स्मिथ के कमरे में थी। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा में चूक की कोई बात नहीं है। सातवीं मंजिल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। सातवीं मंजिल खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए बुक है।
विज्ञापन
यह गिरफ्तारी वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को होने वाले आईसीसी विश्व टी20 चैंपियनशिप के दूसरे सेमीफाइनल से पहले हुई है। श्रीलंका में चल रही इस चैंपियनशिप में यह तीसरा वाकया है जिसमें पुलिस शामिल रही है। इससे पहले श्रीलंका के एक व्यक्ति को होटल में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के कमरों वाले तल में पहुंचने के लिये गिरफ्तार किया गया था।
एक ब्रिटिश नागरिक को कोलंबो में टिकट काउंटर से टिकट चुराने के लिये गिरफ्तार किया गया था। श्रीलंकाई पुलिस ने कहा कि खिलाड़ियों के लिये आईसीसी के कड़े भ्रष्टाचार निरोधक निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।