फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   Benzema, Ronaldo get Madrid off to winning start

बेनजामा और रोनाल्डो ने मैड्रिड को जिताया

Tue, 26 Aug 2014 11:03 PM IST
एजेंसी/मैड्रिड
एजेंसी/मैड्रिड Updated Tue, 26 Aug 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Benzema, Ronaldo get Madrid off to winning start
रियल मैड्रिड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ला लिगा फुटबॉल लीग में अपने अभियान को जीत के साथ खत्म करते हुए नई टीम कॉरडोबो को 2-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन



घरेलू मैदान पर खेल रही मैड्रिड की इस जीत के हीरो करीम बेनजामा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे जिन्होंने एक-एक गोल दागा।

इस मुकाबले में मैड्रिड के लिए पहला गोल बेनजामा ने दागा। उन्होंने पहले हाफ से 15 मिनट पहले टोनी क्रूस से मिले कॉर्नर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।



हालांकि कॉरडोबो ब्रेक के बाद बराबरी करने का बेहतरीन मौका मिला था लेकिन उसने गंवा दिया।

वहीं रोनाल्डो का जादू मैच के आखिरी मिनट में चला। रोनाल्डो ने अंतिम समय में 30 यॉर्ड से जबरदस्त शॉट लगाया जो दनदनाता हुआ गोलपोस्ट में समा गया।

इस जीत के बावजूद रियल मैड्रिड के बॉस कार्लो एनसेलोटी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मैच में टीम ने अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया क्योंकि टीम काफी थकी हुई है और हर तीसरे दिन उन्हें मैच खेलना पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed