फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   australia win world t20 women title

ऑस्ट्रेलियन महिलाओं की बादशाहत बरकरार

Sun, 07 Oct 2012 09:34 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Sun, 07 Oct 2012 09:34 PM IST
विज्ञापन
australia win world t20 women title
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे महिला ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर खिताबी बादशाहत बरकरार रखी। 2010 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक दो बार खिताब जीतने वाली टीम भी बन गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी जेस कैमरून ने 24 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के साथ ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


जवाब में, आखिरी गेंद तक चले उतार-चढ़ाव वाले मैच में इंग्लैंड ने लक्ष्य को पाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन इसके बावजूद वह नौ विकेट पर 138 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। हालांकि डेनिएला हेजल ने 13 गेंदों में एक चौके के साथ 16 रन बनाए लेकिन टीम को खिताबी जीत नहीं दिला सकी। 2009 में खिताब जीत चुकी इंग्लैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 23 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 28 रन की पारी खेली। लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर जैस जोनासन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। टूर्नामेंट में सर्वाधिक 172 रन बनाने वाली इंग्लैंड की कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनर मैग लेनिंग (25) और एलिसा हीली (26) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 41 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की तरफ से होली कोल्विन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed