{"_id":"3b14d76b0aa19250691d9441f678fc1d","slug":"airtel-will-not-renew-contract-with-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI की नई मुसीबत; Airtel ने छोड़ा साथ","category":{"title":"Cricket Archives","title_hn":"क्रिकेट आर्काइव","slug":"cricket-archives"}}
BCCI की नई मुसीबत; Airtel ने छोड़ा साथ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और उसके लिए नई मुसीबत खड़ी की है एयरटेल ने।
विज्ञापन
क्रिकेट में बढ़ते भ्रष्टाचार और भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बने संकट के बादलों के बीच बीसीसीआई को अब मुख्य प्रायोजक को ढूंढने के लिए मशक्कत करनी होगी, क्योंकि भारती एयरटेल ने बोर्ड के साथ 31 मार्च को खत्म हो चुके अपने अनुबंध को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है।
भविष्य में होने वाली घरेलू सीरीजों के लिए नया प्रायोजक ढूंढने के लिए निविदा दस्तावेज को अंतिम रूप देने के वास्ते बीसीसीआई की मार्केटिंग कमेटी की बृहस्पतिवार को मुंबई में बैठक होनी है।
विज्ञापन
एयरटेल के पास एक सितंबर 2010 से 31 मार्च 2013 तक भारत में होने वाले टीम इंडिया के घरेलू मैचों के प्रायोजन अधिकार थे। इसके लिए कंपनी हर मैच के लिए 3.33 करोड़ रुपए चुका रही थी।
विज्ञापन
कंपनी को अपने अनुबंध का नवीकरण करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। बीसीसीआई के एक अधिकारी की मानें तो आधार मूल्य को छोड़कर निविदा की सभी शर्तों के समान रहने की संभावना है।
फारुख अब्दुल्ला की अगुवाई वाली 23 सदस्यीय बोर्ड की मार्केटिंग कमेटी निविदा की शर्तों को तय करेंगे।
2010 में निविदा शर्तों में प्रति मैच के लिए दो करोड़ रुपए बेस प्राइज रखा गया था। इसमें एयरटेल ने 10 प्रायोजकों के बीच चली बोली में सबसे ज्यादा बोली लगाई थी।