फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   not-interested-for-post-in-bcci-says-kapil-dev

बीसीसीआई के पद में नहीं है दिलचस्पीः कपिल

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Cricket
Cricket Updated Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
not-interested-for-post-in-bcci-says-kapil-dev
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अपने ताजा बयान से सबको चौंका दिया है। भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल ने कहा कि वह बीसीसीआई) में किसी पद को लेकर आतुर नहीं है। वे अपने कारोबार पर ही ध्यान देना चाहते हैं।
विज्ञापन


हैदराबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कपिल ने कहा कि वह अभी अपने कारोबार को और बढ़ाने में व्यस्त हैं। इसके चलते उनके पास बोर्ड में नई जिम्मेदारियों के लिए समय नहीं है। इस मौके पर कपिल ने बोर्ड और क्रिकेट टीम में युवाओं को अहम पद और जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि मैं काफी खुश हूं कि युवा चेहरों को बोर्ड में विभिन्न स्तरों पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पता चलता है कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed