फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali sangeet artist Banki Chandra Rajni killed in road accident Kullu Himachal Prdesh

हिमाचली संगीत की बेहतरीन अदाकारा की हादसे में मौत, YouTube पर हैं 33 लाख व्यूज

Wed, 24 Apr 2019 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Apr 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Himachali sangeet artist Banki Chandra Rajni killed in road accident Kullu Himachal Prdesh
रजनी - फोटो : YouTube

ओ बांकी चंद्रा याद रखी गल्लां मेरी ओ गीत में नाटी किंग ठाकुर दास राठी के साथ बांकी चंद्रा का किरदार निभाने वाली शांघड़ की रजनी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। हुरला के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल शांघड़ की रजनी (21) पुत्री शेर सिंह की मौत हो गई है।

विज्ञापन


घायल रजनी को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया था, लेकिन पीजीआई ले जाते उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। बांकी चंद्रा के नाम से जानी जाने वाली रजनी गड़सा में जेबीटी कर रही थीं। उन्होंने ठाकुर दास राठी के गीत ..हवा लागी चंडीगढ़ा री में बतौर कोआर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद ओ बांकी चंद्रा गीत में ठाकुर दास राठी के साथ नायिका का रोल निभाया।

विज्ञापन

इस गीत को यूट्यूब पर अब तक 33 लाख व्यूज मिल चुके हैं। रजनी के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। गाने की लोकप्रियता के चलते अब रजनी को लोग बांकी चंद्रा के नाम से ही पुकारते थे। रजनी को संगीत का काफी शौक था। वह ठाकुर दास राठी के पास संगीत की शिक्षा ले रही थीं।

साथ ही नाटी किंग के साथ स्टेज शो के दौरान बतौर कोऑटिस्ट मौजूद रहती थीं। रजनी ने नाटी किंग के साथ कई स्टेज शो किए हैं। नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने कहा कि पहाड़ी संगीत जगत की एक बेहतर अदाकारा को खो दिया है। उन्होंने कहा कि रजनी में काफी क्षमता थी। वह पहाड़ी संगीत में एक उभरता हुआ सितारा थीं।

देखें गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed