{"_id":"b0c50f182e2872d257c99b93d6160fcd","slug":"mtu-mtech-mpharma-admission-till-july-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीयू: एमटेक-एमफार्मा दाखिले 23 जुलाई तक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमटीयू: एमटेक-एमफार्मा दाखिले 23 जुलाई तक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 13 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के कॉलेजों में एमटेक, एमफार्मा और एमआर्क के सत्र 2014-15 के दाखिलों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे, जिनकी प्रक्रिया 23 जुलाई तक चलेगी। प्रदेश की लगभग 4000 सीटों पर काउंसलिंग 25 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश के 100 से ज्यादा एमटेक-एमफार्मा कॉलेजों में 4000 से ज्यादा सीटों का विकल्प मिलेगा। एमआर्क इस साल से शुरू हो रहा है। तीनों कोर्सेज में आवेदन के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 500 रुपये फीस भरनी होगी, जिसे बैंक चालान से जमा किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई तक चलेंगे। 25 जुलाई को शॉर्टलिस्ट छात्रों की मेरिट जारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम को देखते हुए पिछले दो साल में एमटेक-एमफार्मा सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है।
एसईई की च्वॉइस लॉकिंग खत्म
स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) काउंसलिंग की च्वॉइस लॉकिंग प्रक्रिया का पहला फेज शनिवार देर रात खत्म हो गया। एसईई में पहली 30 हजार रैंक पाने वाले सभी कोर्सेज के छात्रों को सीट चयन का मौका दिया गया था। चयन के आधार पर सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 14 जुलाई को घोषित किया जाएगा। छात्र 21 जुलाई तक फीस जमा कर सीट पक्की कर सकते हैं।