एमडी, एमएस आयुर्वेद का काउंसलिंग शेडयूल बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पूर्व में 28 सितंबर को काउंसलिंग की तिथि तय की गई थी। 22 सितंबर को मेरिट जारी की जानी थी। विश्वविद्यालय और पपरोला कॉलेज प्रबंधन ने काउंसलिंग शेडयूल में किए गए बदलाव से संबंधित जानकारी प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट wwww.hpuniv.nic.in और आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला की वेबसाइट परwww.paprolaaurved.org उपलब्ध करवा दी है। न कोर्स में प्रवेश के लिए प्रदेश और पूरे देश भर से करीब 550 ने आवेदन किया है।
50:50 फीसदी रहता है आल इंडिया स्टेट कोटा
इ विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि मंत्रालय के प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को तय की समय सीमा को देखते हुए काउंसलिंग शेडयूल को बदला गया है। आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला की 39 एमडी एमएस की सीटों में स्टेट और आल इंडिया का कोटा क्रमश: 20:19 रहता है।
यदि कोई मूल हिमाचली अभ्यर्थी मेरिट में स्थान पाता है तो वह आल इंडिया कोटे की सीट को भी आवेदन कर सकता है। आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला के प्राचार्य डॉ. वाईके शर्मा ने बताया कि स्टेट कोटे में इन सर्विस और नए अभ्यर्थियों के लिए बराबर सीटें आवंटित की जाती हैं।