{"_id":"feda4571c087335553f87df860296359","slug":"joint-counciling-in-three-universities-from-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विश्वविद्यालयों में ज्वाइंट काउंसलिंग आज से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तीन विश्वविद्यालयों में ज्वाइंट काउंसलिंग आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पहली बार तीन विश्वविद्यालयों में बीटेक प्रोग्राम में ज्वाइंट काउंसलिंग से होने वाले दाखिले एक जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। दाखिले दस जुलाई तक चलेंगे। काउंसलिंग में तीन ही कटऑफ जारी होंगी।
विज्ञापन
तीनों विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन संस्थानों की करीब 2,500 सीटों के लिए 85 फीसदी दिल्ली के और 15 फीसदी अन्य राज्यों के छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
काउंसलिंग के गठित दिल्ली ज्वाइंट काउंसलिंग बोर्ड ने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमन (आईजीडीटीयूडल्ब्यू) और इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी) में दाखिले के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) ने दिल्ली ज्वाइंट काउंसलिंग बोर्ड नाम से पोर्टल भी तैयार कर लिया है, जिसमें बीटेक के 26 प्रोग्राम में दाखिले का विकल्प होगा। छात्रों को सबसे पहले www.jacdelhi.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा, जिसमें उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए 12वीं के अंकों के साथ जेईई मेन का रैंक लिखना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन डिटेल देने के बाद प्रोग्राम में विषय का विकल्प मिलेगा।
छात्र दस जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर दाखिले की फीस जमा कर सकते हैं, जबकि 12 जुलाई तक कोर्स की च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। दूसरे चरण में 14 जुलाई को आईजीडीटीयूडब्ल्यू में जाकर डिफेंस, अशक्त और कश्मीरी विस्थापित वर्ग के छात्रों के सर्टिफिकेट जांच होगी, जबकि आईआईआईटी में उसी दिन बोनस मार्क्स के लिए सर्टिफिकेट की जांच होगी।
पहली कटऑफ 16 को
पहले कटऑफ राउंड की लिस्ट 16 जुलाई को जारी होगी। उसके आधार पर आईजीडीटीयूडल्ब्यू, आईआईआईटी दिल्ली और डीटीयू में सीट अलॉटमेंट के तहत दाखिले होंगे। दूसरे कटऑफ राउंड की लिस्ट 22 जुलाई को आएगी, जबकि तीसरी कटऑफ राउंड लिस्ट 29 जुलाई को जारी होगी।
एक साथ तीन से चार सीट नहीं रोक सकेंगे छात्र
नए सिस्टम से खाली सीट रहने का झंझट दूर हो जाएगा और अधिक छात्रों को दाखिला मिल सकेगा। छात्र एक साथ तीन से चार सीट नहीं रोक सकेंगे, क्योंकि सीट मिलने के बाद अगर कहीं दूसरी जगह दाखिला लेने का मन होगा तो पहले की सीट छोड़ने के बाद ही विकल्प मिलेगा। इससे पहले छात्र काउंसलिंग के आखिरी चरण तक सीटें रोककर रखते थे।