फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   hostel on merit basis in delhi university

डीयू में हॉस्टल मिलना भी नहीं है आसान

Sat, 14 Jun 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jun 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
hostel on merit basis in delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉलेजों में कोर्स की सीट हासिल करने के लिए ही मशक्कत नहीं करनी पड़ती, बल्कि हॉस्टल के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। हॉस्टल में सीटों की संख्या कोर्स के अनुसार होती है। लिहाजा कुछ सीटों केलिए मेरिट लिस्ट में जगह बनानी पड़ती है।

विज्ञापन


डीयू में मौजूदा समय में कुल 14 कॉलेजों समेत तीन डीयू प्रशासन के हॉस्टल हैं। इनमें छात्राओं के लिए नौ, छात्रों के लिए तीन और पांच हॉस्टल छात्र-छात्राओं दोनों के लिए हैं।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर नॉर्थ कैंपस में होने के कारण बाकी जगहों के छात्रों के लिए हॉस्टल की सीट पाने की मशक्कत और कठिन हो जाती है। कॉलेज की सीटों के मुकाबले हॉस्टल की सीटों की संख्या कम होने के कारण परेशानी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलती है सीट
सभी हॉस्टलों में कॉलेज की तरह ही मेरिट के आधार पर सीट मिलती है। यह मेरिट कट ऑफ के अंकों के आधार पर तैयार होती है। हॉस्टल के लिए सीटें कोर्स के आधार पर आवंटित होती हैं। जिस तरह कॉलेज में दाखिले के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी की जाती है, उसी तरह हॉस्टल की सीटों के लिए भी मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। अक्सर देखने में आता है कि कॉलेज की मेरिट लिस्ट कॉलेज की कट ऑफ से ऊंची ही जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed