{"_id":"5a1fe8d44f1c1b6e468b7668","slug":"himachal-winter-schools-not-to-organize-annual-functions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक समारोहों पर रोक, इसलिए लिया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक समारोहों पर रोक, इसलिए लिया फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से वार्षिक समारोह आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक परीक्षाओं के चलते समारोह आयोजित करने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में फरवरी महीने तक वार्षिक समारोह आयोजित किए जा सकेंगे। मार्च से इन स्कूल में भी वार्षिक समारोहों पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के शीतकालीन सरकारी स्कूलों में पांच दिसंबर से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सर्व शिक्षा अभियान ने पहली से चौथी और छठी व सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
छठी और सातवीं की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेंगी। पहली से चौथी की परीक्षाएं 11 से 14 दिसंबर तक होंगी। इसी दौरान राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं ली जाएंगी।
उच्च शिक्षा निदेशक बीएल विंटा ने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके चलते वार्षिक समारोह के आयोजनों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X