फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   FDDI result announced, Delhi's students topped

FDDI: रिजल्ट घोषित, दिल्ली के छात्रों ने किया टॉप

Thu, 26 Jun 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Jun 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
FDDI result announced, Delhi's students topped

वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) की ओर से आयोजित ऑल इंडिया सलेक्शन टेस्ट (एआईएसटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसमें यूजी कोर्सेज में दिल्ली की स्वाति और पीजी कोर्सों में कुमुद रंजन ने टॉप किया है। वहीं नोएडा सेक्टर-50 में रहने वाले अभिषेक अरोड़ा ने यूजी में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-24 स्थित एफडीडीआई मुख्यालय द्वारा एआईएसटी का आयोजन 13, 14 और 15 जून को ऑनलाइन मोड में किया गया था। इसमें लगभग 8000 छात्र शामिल हुए।

एफडीडीआई ने रिजल्ट में यूजी के 4500 और पीजी के 1200 छात्रों की मेरिट जारी की है। इसके जरिये देश भर में एफडीडीआई के आठ संस्थानों की लगभग 1770 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कोर्स की काउंसलिंग एक व दो जुलाई को और यूजी कोर्स की काउंसलिंग 3 से 5 तक कराई जाएगी। दोनों कोर्सेज के पहले दिन पहले चरण में आरक्षित सीटों की काउंसलिंग होगी। नोएडा के अलावा तीन अन्य कैंपस भी काउंसलिंग सेंटर बनाए गए हैं।

यूजी के पांच टॉपर
स्वाथी वी.(दिल्ली)
अभिषेक अरोड़ा (नोएडा)
रोहित वर्मा (दिल्ली)
मानषी सिंह (पंचकूला)
वरिधी जैन (जोधपुर)

पीजी के पांच टॉपर
कुमुद रंजन (दिल्ली)
सौमित्र गौतम (मेरठ)
दिप्थी वेनुगोपाल (दिल्ली)
हेना बजाज (पंचकूला)
अनिमेश व्यास (जोधपुर)

कहां मिलेंगी कितनी सीट
एफडीडीआई के आठ कैंपस में चार यूजी, तीन पीजी और एक इंटीग्रेटिड प्रोग्राम में 1770 सीटें हैं। इनमें यूजी की 1290 और पीजी की 480 सीटें हैं। नोएडा कैंपस में 420, रायबरेली कैंपस में 240, रोहतक कैंपस में 300, चेन्नई में 180, कोलकाता में 240, छिंदवाड़ा में 180, जोधपुर कैंपस में 180 और गुना कैंपस में 30 सीटें मिलेंगी।


15 फीसदी सीट इंडस्ट्री स्पॉन्सर्ड
संस्थान में 15 फीसदी सीटें इंडस्ट्री स्पॉन्सरशिप के तहत आरक्षित होंगी। छात्र को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी से लिखित पत्र देना होगा। इस सीट पर फीस 50 फीसदी अधिक होगी। इन छात्रों की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट में संस्थान की भूमिका नहीं होगी। सीटें खाली रहने पर सामान्य छात्रों से भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed