फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Economics became first choice of DU applicants

DU: ईको बना पहली पसंद, अंग्रेजी टॉप 10 से बाहर

Sat, 21 Jun 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jun 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
Economics became first choice of DU applicants

दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमर्स के क्रेज में कमी देखने को मिल रही है। इस बार छात्रों की पहली पसंद इकोनॉमिक्स ऑनर्स बना है।

विज्ञापन


दाखिले के लिए आए कुल आवेदनों (ऑनलाइन व ऑफलाइन) में इस बार 50 फीसदी से ज्यादा आवेदकों ने ईको ऑनर्स को पहली प्राथमिकता दी है।

टॉप पर रहने वाला कॉमर्स टॉप दस पाठ्यक्रमों में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सबसे लंबी छलांग इतिहास ने लगाई है जो कि कॉमर्स से भी ऊपर तीसरे नंबर पर है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में फार्मों की स्कैनिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। लिहाजा कुछ हद तक मनपसंद कोर्स की स्थिति साफ हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: 'अवैधानिक है FYUP, वापस ले डीयू'
विज्ञापन


डीयू के ओमएआर फॉर्म की स्क्रीनिंग के बाद प्राप्त हुए आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कई सालों से सुर्खियों में रहने वाला बीकॉम का क्रेज अब खत्म हो गया है। इस बार ईको टॉप पर पहुंच गया है। अंग्रेजी टॉप टेन कोर्स से बाहर है। डीयू में यह ट्रेंड यहीं नहीं बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि छात्रों के बीच आर्ट्स स्ट्रीम के विषयों का क्रेज बढ़ा है। इसमें इतिहास, संस्कृत, भूगर्भ और हिंदी जर्नलिज्म ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप टेन में जगह बनाई है।

इको के बाद कंप्यूटर साइंस दूसरे पर है तो तीसरे पर इतिहास। चौथे स्थान पर गणित ने अपनी जगह बनाई है। सबसे चौंकाने वाली बात है कि डीयू के हॉट कोर्स में शुमार अंग्रेजी ऑनर्स टॉप टेन से बाहर हो गया है।


विशेषज्ञों की माने तो आर्ट्स कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्र आगे चलकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करते हैं। सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों का यह पसंदीदा विषय है। इसलिए इस विषय का क्रेज अचानक से बढ़ा है। यही नहीं, हिंदी, उर्दू, समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में दाखिले लेने वालों की भीड़ बढ़ी है।

देशी-विदेशी भाषाओं में उर्दू
देशी-विदेशी लैंग्वेज कोर्स में उर्दू के लिए सबसे पॉपुलर कोर्स रहा है। उर्दू के लिए सबसे ज्यादा 38,081 आवेदन आए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर परसियन है, जिसके लिए 16,965 आवेदन आए है। तीसरे स्थान पर हिंदी के लिए 16,799 आवेदन हैं। इसके बाद अरेबिक के लिए 8037 और बंगाली ऑनर्स के लिए 4956 आवेदकों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।

विषय---------------आवेदन
इकोनॉमिक्स---------158372
कंप्यूटर साइंस-------102086
इतिहास--------------99895
गणित---------------95276
कॉमर्स---------------93892
रसायन--------------87806
हिंदी पत्रकारिता-----85950
अंग्रेजी(जर्नलिज्म)---82999
भूगर्भ---------------80898
संस्कृत-------------78135

2,78,485 कुल आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलाकर आए हैं।
1,09,440 छात्राओं ने दाखिले के लिए किया हैं आवेदन।
1,69,045 छात्र ने दाखिले की रेस में शामिल।

किस वर्ग में कितने आवेदन
58.2 फीसदी सामान्य वर्ग के छात्र।
26.5 फीसदी ओबीसी वर्ग के छात्र।
13 फीसदी एससी वर्ग के छात्र।
1.9 एसटी वर्ग के।

किस बोर्ड से कितने आवेदन
बोर्ड----------------आवेदन
सीबीएसई----------2,07,933
आईएससी-------------7,616
यूपी-----------------29,703
बिहार-----------------5,418
हरियाणा-------------13,553
राजस्थान-------------1,654
ओपन स्कूल------------399
अन्य------------------5,607
कुल---------------2,78,485

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed