{"_id":"301ac2b4031c4587e512769f3dfc74f2","slug":"dus-ncweb-second-cut-off-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: एनसीवेब की दूसरी कटऑफ जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: एनसीवेब की दूसरी कटऑफ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Jul 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वूमेन्स एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2014 के दाखिलों के लिए दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। इस बार की सूची में बीए में तीन फीसदी की गिरावट व बीकॉम प्रोग्राम की कटऑफ में 3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
एनसीवेब के सभी 13 सेंटरों की कटऑफ में हंसराज कॉलेज बीए व बीकॉम प्रोग्राम में टॉप पर रहा है। यहां बीए प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 86.5 फीसदी गई है जो बीती कटऑफ के मुकाबले 1.5 फीसदी कम है।
विज्ञापन
वहीं बीकॉम पास के लिए कटऑफ 87.25 फीसदी गया है जो कि बीती कटऑफ से 1.75 फीसदी कम है। बीए में सबसे ज्यादा तीन फीसदी की गिरावट कालिंदी सेंटर पर हुई है, जबकि बीकॉम पास में सबसे ज्यादा गिरावट 3.5 फीसदी सिद्धार्थ इंटरनेशनल सेंटर पर हुई है।
विज्ञापन
अभी एनसीवेब की एक और कटऑफ आनी है, लिहाजा वहां चांस मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार लगभग 6 हजार सीटों के लिए 28 हजार आवेदन आए। जिसके कारण कटऑफ में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीए प्रोग्राम में लक्ष्मीबाई कॉलेज ने हंसराज सेंटर को टक्कर दी है।
यहां बीए का कटऑफ 84.5 फीसदी है। इसी तरह से बीकॉम में एसजीजीएससी ने 85 फीसदी कटऑफ के साथ हंसराज को टक्कर दी है। इस कटऑफ में बीए प्रोग्राम में 1.5 फीसदी से लेकर तीन फीसदी की गिरावट हुई तो वहीं बीकॉम में 2 फीसदी से लेकर 3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
रविवार व शनिवार केन्द्रों के लिए जारी इस कटऑफ के आधार पर 14 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे जो कि 16 जुलाई तक चलेंगे। उसकेबाद तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। दाखिले इन सेंटरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लिए जा सकेंगे।
एनसीवेब की दूसरी कटऑफ लिस्ट
बी.ए प्रोग्राम
सेंटर--------------------सामान्य
हंसराज कॉलेज--------------86.5
लक्ष्मीबाई कॉलेज------------84.5
कालिंदी कॉलेज--------------82
एसपीएम कॉलेज------------85
जीसस एंड मैरी-------------81
मैत्रेयी कॉलेज---------------82.5
सिद्धार्थ इंटरनेशनल---------78
महाराजा अग्रेसन-----------80.75
जानकी देवी कॉलेज--------82.5
माता सुंदरी कॉलेज---------81.5
भारती कॉलेज--------------82.5
श्री गुरु गोबिंद सिंह--------84.25
कॉलेज ऑफ कॉमर्स
पीजीडीएवी कॉलेज---------81
बीकॉम प्रोग्राम लिस्ट
सेंटर------------------सामान्य
हंसराज कॉलेज------------87.25
लक्ष्मीबाई कॉलेज----------82
कालिंदी कॉलेज-----------82
एसपीएम कॉलेज----------82.5
जीसस एंड मैरी-----------81.25
मैत्रेयी कॉलेज-------------82
सिद्धार्थ इंटरनेशनल--------76.5
महाराजा अग्रेसन----------81
जानकी देवी कॉलेज-------82
माता सुंदरी कॉलेज-------80.5
भारती कॉलेज------------81.5
श्री गुरु गोबिंद सिंह
कॉलेज ऑफ कॉमर्स------85
पीजीडीएवी कॉलेज--------81