{"_id":"573de1ae4f1c1bbb24ac6ecd","slug":"du-is-now-easy-to-apply-under-the-sports-and-eca","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में अब स्पोर्ट्स व ईसीए के तहत आवेदन करना होगा आसान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में अब स्पोर्ट्स व ईसीए के तहत आवेदन करना होगा आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत स्पोर्ट्स व ईसीए के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के दाखिले की राह आसान हो सकती है। दरअसल, उन्हें एक ही बार आवेदन शुल्क का भुगतान करने की सुविधा मिल सकती है। डीयू प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि उन्हें कॉलेजों में जाकर अलग-अलग आवेदन करने की बजाए उनका आवेदन ऑनलाइन ही लिया जाए।
विज्ञापन
ऐसे में जब छात्र सामान्य फॉर्म के साथ-साथ ईसीए व स्पोर्ट्स का फॉर्म भरता है तो उसका एक ही बार भुगतान कर देगा। इस प्रस्ताव को फिलहाल मंजूरी मिलना बाकी है। दरअसल, इस बार स्पोर्ट्स व ईसीए(एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे के दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके तहत आवेदकों को सामान्य कोर्सेज के आवेदन के साथ-साथ ईसीए व स्पोर्ट्स के लिए भी आवेदन करने का विकल्प दिया जा सकता है। इस तरह से आवेदन एक साथ होने पर ही सामान्य आवेदन शुल्क के सौ रुपये केअतिरिक्त सौ रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
इस तरह से यह भुगतान सामान्य व ओबीसी कोटे के लिए दो सौ रुपये हो जाएगा और एससी-एसटी के आवेदकों केलिए यह राशि 150 रुपये होगी। दरअसल, यह सुविधा इसलिए होगी क्योंकि कॉलेज स्तर पर स्पोट्स व ईसीए के फॉर्म नहीं भरे जाएंगे।
सामान्य फॉर्म के माध्यम से ही उन्हें स्पोट्र्स व ईसीए के लिए आवेदन का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। स्पोर्ट्स व ईसीए का आवेदन हो जाने के बाद छात्रों को फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर जिस कॉलेज में दाखिला लेना है वहां जाना होगा।