फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du five years integrated course gone hit

DU : पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड पत्रकारिता कोर्स हिट  

Sat, 09 Sep 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
du five years integrated course gone hit
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार शुरु किए गए पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड पत्रकारिता कोर्स में एक-एक सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसका अंदाजा इस कोर्स के लिए अंतिम चरण में पहुंची आवेदन प्रक्रिया के आधार पर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


इस कोर्स के लिए  24 अगस्त से शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार आधी रात को समाप्त हो जाएगी। देर शाम तक इस कोर्स के लिए अब तक 120 सीटों के लिए 2,574 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। चूंकि आवेदन प्रक्रिया आधी रात को समाप्त होगी लिहाजा यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार शुरु किया गया पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड पत्रकारिता कोर्स विद्यार्थियों केबीच हिट साबित होता दिख रहा है। दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की ओएसडी डॉ मनस्विनी योगी ने बताया कि शुक्रवार शाम तक देश भर से 2574 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस पाठ्यक्रम के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए कुल 120 सीटें हैं। कुछ आवेदक दोनों माध्यमों के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब 17 सितंबर को इस कोर्स के लिए 10 शहरों में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा में 4-4 अंक वाले 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अंग्रेजी माध्यम केलिए सुबह 9 बजे से 11 बजे व हिंदी माध्यम के लिए दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed