फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   direct admission in csjmu in professional courses

इस यूनीवर्सिटी में अभी भी है डायरेक्ट एडमिशन का मौका

Wed, 29 Jun 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
direct admission in csjmu in professional courses

अगर प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन पाना चाहते हैं और डेट निकल गई है तो आपके लिए बेहतरीन चांस है।

विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के बीए एलएलबी ऑनर्स, एलएलबी, बीबीए और बीसीए सहित 32 कोर्स की 15 हजार सीटें सीधे भरी जाएंगी।

ऑनलाइन और ऑफ लाइन आवेदन फार्म कम आने की वजह से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सीटें सीधे भरने का आदेश इसी सप्ताह जारी हो जाएगा। बताते चलें 42 कोर्स की 20 हजार सीटें हैं लेकिन प्रवेश परीक्षा से 10 कोर्सों की पांच हजार सीटें ही भरी जा सकेंगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के 42 कोर्स में एडमिशन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 23, 24 जून को होनी है। इससे पहले ही कम आवेदन फार्म वाले कोर्स को प्रवेश परीक्षा की सूची से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 कोर्स की होगी प्रवेश परीक्षा

direct admission in csjmu in professional courses

10 कोर्स ऐसे हैं, जिनकी प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (पैरामेडिकल) के पांच कोर्स शामिल हैं। एमफिल एजूकेशन, एमफिल इंग्लिश, एमफिल लाइफ साइंसेज और एमएससी लाइफ साइंसेज सहित पांच कोर्स की प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी।

यह पहला मौका है, जब बीएससी बायोटेक, पांच वर्षीय बीए एलएलबी ऑनर्स, तीन वर्षीय एलएलबी, बीबीए और बीसीए सहित तमाम कोर्स की सीटें सीधे भरी जाएंगी।

रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए 30 मई तक ऑनलाइन फार्म भरे जाने थे। जो फार्म आए हैं, उनकी संख्या नौ हजार है।

इससे यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों की पांच हजार सीटें ही भरी जा सकती हैं। इसके विपरीत सभी कोर्सों की सीटें 20 हजार हैं, इसलिए 15 हजार सीटों पर एडमिशन का सीधा विकल्प है।

इस महीने में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया...

direct admission in csjmu in professional courses

रजिस्ट्रार ने कहा कि जिन कोर्स में एडमिशन के आवेदन फार्म कम आए हैं, उनकी सीटें सीधे मेरिट से भरी जाएंगी। एडमिशन की सीधी प्रक्रिया जून अंत से शुरू होगी और जुलाई तक चलेगी।

इन कोर्स में एडमिशन का सीधा विकल्प
बीए एलएलबी आनर्स (पांच वर्षीय), एलएलबी (तीन वर्षीय), एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमएससी बायो इनफारमेटिक्स, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी,

एमएससी न्यूट्रीशियन साइंस। बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए पार्ट टाइम, एमफिल फिजिक्स, एमफिल केमिस्ट्री, एमफिल मैथमेटिक्स, एमफिल कामर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट, बीलिब, एमलिब, मास्टर ऑफ एक्सटेंशन एजूकेशन (एडेड),

पोस्ट मास्टर डिप्लोमा (एडेड), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ जर्नलिज्म, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म, डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन, एमए म्यूजिक, एमए ड्राइंग, एमएसडब्लू और मास्टर ऑफ एक्सटेंशन एंड रूरल डेवलपमेंट।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed