{"_id":"314f3e3abe47ed39a8a487f1b1b15fcc","slug":"ccsu-only-one-day-for-seat-confirmation","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU: एक दिन में पक्की करनी होगी सीट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU: एक दिन में पक्की करनी होगी सीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 11 Jul 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की पहली कटऑफ के साथ ही बृहस्पतिवार से दाखिले शुरू हो गए हैं। पहले दिन 200 छात्रों ने फॉर्म खरीद कर सीट पक्की करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
समय से दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के दबाव में विवि ने छात्रों को सिर्फ एक दिन के भीतर अपनी-अपनी सीट पक्की करने का समय दिया है। एक-एक दिन के अंतराल पर दूसरी और तीसरी मेरिट चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, बृहस्पतिवार को पहली लिस्ट कॉलेजों में चस्पा कर दी गई। इसमें शामिल छात्रों को अब 11 जुलाई एक बजे तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करते हुए अपनी सीट पक्की करनी होगी। इसके तुरंत बाद 11 जुलाई को 2 बजे दूसरी मेरिट (पहली वेटिंग) लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस लिस्ट में पहली मेरिट में हुए दाखिलों के बाद खाली बची सीटों के सापेक्ष ही छात्रों के नाम शामिल होंगे। इसमें शामिल छात्रों के दाखिले 12 जुलाई एक बजे तक होंगे।
इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट (दूसरी वेटिंग) चस्पा होगी, जिसके दाखिले 14 जुलाई तक होंगे। इसमें भी दूसरी मेरिट के बाद बची खाली सीटों पर ही छात्रों के नाम होंगे। ये पूरी एक्सरसाइज कॉलेजों को अपनी स्तर पर ही करनी है।
सीसीएसयू ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि हर लिस्ट के दाखिले खत्म होते ही सीट पक्की करने वाले छात्रों की जानकारी एडमिशन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।
एसएमएस ने किया परेशान
सीसीएसयू ने एसएमएस के जरिये आवेदन करने वाले छात्रों को कटऑफ की जानकारी दी जो उनके लिए मुसीबत बन गई। विवि ने तीनों मेरिट में शामिल छात्रों को एक साथ एसएमएस कर दिया कि वे सलेक्ट हो गए हैं। छात्र कॉलेज पहुंचे तो पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था। ये वेटिंग लिस्ट वाले छात्र थे, जो अपने दाखिले के लिए परेशान दिखे। इन्हें अब 12 और 13 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा।