{"_id":"75b370ac8c2039181b98672983e70b47","slug":"ccsu-first-cut-off-list-issue-on-9-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: 9 को जारी होगी पहली कटऑफ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीसीएसयू: 9 को जारी होगी पहली कटऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Jul 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के राजकीय और एडिड कॉलेजों में यूजी कोर्सों के दाखिलों की पहली कटऑफ लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके साथ दो वेटिंग लिस्ट भी होंगी।
विज्ञापन
मेरिट के साथ ही 10 जुलाई से फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 12 जुलाई तक चलेगी। परंपरागत कोर्सों में दाखिले के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज रविवार देर शाम को बंद हो जाएंगे। जबकि सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्सों संचालित करने वाले कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन अभी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीसीएसयू: 6 जुलाई तक है रजिस्ट्रेशन का मौका
विज्ञापन
दरअसल, सीसीएसयू के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलनी थी, लेकिन छात्रों के रुझान और सैकड़ों कॉलेजों को मान्यता न मिलने के बाद रजिस्ट्रेशन 6 जुलाई तक आगे बढ़ा दिए गए। रविवार को ऐसे सभी राजकीय और एडिड कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे, जिनमें सीटों से तीन गुना छात्र आवेदन कर चुके हैं।
बाकी सभी कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन खुले रहेंगे। शनिवार तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीनों कॉलेजों के यूजी कोर्सों की 1740 सीटों पर आवेदन करने वाले छात्रों का आंकड़ा 10,493 पहुंच गया है। शहर के एकमात्र गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यहां 5279 से ज्यादा छात्र महज 840 सीटों पर अप्लाई कर चुके हैं।
एक कटऑफ, दो वेटिंग मेरिट लिस्ट
यूनिवर्सिटी एडमिशन कटऑफ में इस बार नया प्रयोग कर रही है। पहली मेरिट के साथ दो वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएंगी। यानी कुल तीन मेरिट लिस्ट एक साथ निकाली जाएंगी। मेन मेरिट लिस्ट में सीट खाली रहने पर दूसरी मेरिट के छात्रों को मौका मिलेगा। यहां भी सीट खाली रही तो कॉलेज तीसरी मेरिट/वेटिंग वाले छात्रों को दाखिला देंगे। इसकी प्रक्रिया कॉलेज अपने स्तर पर पूरा करेंगे। समय की बचत के लिए ऐसा किया जा रहा है।
पैरा-मेडिकल के रजिस्ट्रेशन 7 से
सीसीएसयू के कॉलेजों में पैरा-मेडिकल कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए छात्रों को अभी इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि इस सप्ताह में पीजी के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
तीनों कॉलेजों में 5 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन की स्थिति
कॉलेज---------------------सीट-----आवेदन----बीए----बीकॉम----बीएससी
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नोएडा---840------5279-----2345----1224-------1720
कु. मायावती गवर्नमेंट कॉलेज---480------1990------1224-----260--------506
एमबी पीजी कॉलेज, दादरी------420------3224------1677----नहीं है------1547