{"_id":"b8badbbb6d20a30a2f7332f114dba527","slug":"ccsu-ba-cut-off-increased-by-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU बीएससी कटऑफ चार फीसदी बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU बीएससी कटऑफ चार फीसदी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 10 Jul 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की पहली कटऑफ लिस्ट बुधवार देर रात 12 बजे जारी कर दी गई। शहर के एकमात्र गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बीएससी मैथ की कटऑफ में चार फीसदी बढ़ोतरी हुई है जबकि बीकॉम की कटऑफ पिछले साल से नीचे रही है। कटऑफ के साथ दो वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई हैं। दाखिले बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में ओपन केटेगरी में बीएससी मैथ की कटऑफ 82.82 फीसदी और बीएससी की बायो 77.89 फीसदी अंकों पर रुकी। बीकॉम की कटऑफ 80.99 फीसदी बीए की कटऑफ 69.74 फीसदी रही है।
विज्ञापन
ऐसे तैयार की गई मेरिट
यूनिवर्सिटी ने छात्रों के एक्चुअल मार्क (बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक), नॉर्मेलाइज्ड मार्क (सभी बोर्ड के आधार पर सामान्यकृत अंक) और वेटेज (स्पोर्ट्स कोटा, एनसीसी, एनएसएस आदि भारांक) के आधार पर एडमिशन मेरिट इंडेक्स तैयार की गई है। इस फॉर्मूले के तहत 12वीं में कम अंक पाने वाले छात्रों को भी उनके वेटेज की वजह से मेरिट में ऊंचा स्थान मिला है।
विज्ञापन
बीएससी में अंकों का धमाका
बीएससी मैथ की कटऑफ पिछले साल 74.64 के मुकाबले 82.82 रही, लेकिन खास बात ये है कि जनरल केटेगरी में कटऑफ के एक्चुअल मार्क 80.60 फीसदी है जो इस साल साइंस की फौज के बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा है। बीएससी बायो में भी कॉमर्स से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन दिखा। बायो में कटऑफ के एक्चुअल मार्क 74 फीसदी रहे।
विज्ञापन
धीमा रहा कॉमर्स
साइंस में इस साल टॉपर्स का दबदबा रहा। यूपी बोर्ड में साइंस वालों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसका असर मेरिट पर भी दिखा। इसके विपरीत कॉमर्स धीमा दिख रहा है। डिग्री कॉलेज में कॉमर्स की जनरल कटऑफ पिछले साल 76.64 फीसदी थी, जो इस साल 80.99 फीसदी रही। बढ़ोतरी जरूरी हुई है लेकिन कटऑफ में एक्चुअल मार्क सिर्फ 72.70 फीसदी हैं।
डिग्री कॉलेज में बीएससी मैथ की पहली कटऑफ
केटेगरी एक्चुअल मार्क एडमिशन मेरिट इंडेक्स
ओपन जनरल 80.60 82.82
ओबीसी 77.20 79.75
एससी 72.80 75.21
डिग्री कॉलेज में बीकॉम की पहली कटऑफ
केटेगरी एक्चुअल मार्क एडमिशन मेरिट इंडेक्स
ओपन जनरल 72.70 80.99
ओबीसी 69.80 77.11
एससी 63 69.85
डिग्री कॉलेज में बीएससी बायो की पहली कटऑफ
केटेगरी एक्चुअल मार्क एडमिशन मेरिट इंडेक्स
ओपन जनरल 74 77.89
ओबीसी 66.80 72.52
एससी 64.80 69.21
डिग्री कॉलेज में बीए की पहली कटऑफ
केटेगरी एक्चुअल मार्क एडमिशन मेरिट इंडेक्स
ओपन जनरल 63.80 69.74
ओबीसी 61.40 63.84
एससी 58.20 59.26
नोट: असल नंबर 12वीं के प्राप्तांक हैं जबकि मेरिट इंडेक्स, वेटेज के आधार पर बनाया गया है।