फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Admissions last date via second cut off

दूसरी कटऑफ के तहत दाखिले का आज अंतिम दिन

Thu, 10 Jul 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 10 Jul 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Admissions last date via second cut off

गुड़गांव में दूसरी कटऑफ के तहत आज दाखिला पक्का करने का अंतिम मौका है। चूकने पर छात्रों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। कॉलेजों द्वारा शुक्रवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को दाखिला नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत बुधवार से दाखिला के लिए फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन कुछ कॉलेजों में अधिक भीड़ थी, तो कुछ में कम भीड़ थी। सबसे ज्यादा भीड़ राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-14 और द्रोणाचार्य कॉलेज में थी, जबकि सेक्टर-9 राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में सबसे कम भीड़ थी।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासनों का कहना है कि दूसरी कटऑफ में अधिक छात्रों का नाम जारी हुआ है, लेकिन कम छात्र अभी तक आवेदन लिए हैं। उम्मीद है कि गुरुवार को अधिक छात्र दाखिला के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम नहीं, फिर भी पता करें कॉलेज में
अगर कोई छात्र कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नाम न देखकर वापस लौट जाता है और अगली मेरिट का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसा नहीं करें। विभिन्न न्यूनतम में मेरिट लिस्ट देखकर जरूर कॉलेज कमेटी से संपर्क करें, ताकि कोई गुंजाइश नहीं बचे। कॉलेजों द्वारा मेरिट लिस्ट में खामी की वजह से पहली मेरिट लिस्ट से कई छात्र दाखिला लेने से चूक गए हैं।

बुधवार को कई शिकायत सभी कॉलेजों में दाखिला कमेटी से लेकर प्रिंसिपल तक की गई है। लेकिन, ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जेनरेट होने की वजह से कॉलेज प्रशासन बेबस है। पहली मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को अब दाखिला में चूकने के साथ ही अपनी गलती पर भी अफसोस हो रहा है। हालांकि कुछ छात्रों के मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद एसएमएस भी नहीं मिला है। वहीं, कुछ छात्रों के आवेदन के बावजूद नाम और नंबर नहीं दिखा रहा है। कॉलेजों के जवाब से छात्र असंतुष्ट होकर लौट रहे हैं।

कहीं ई-चालान तो कहीं मैन्युअल फीस हो रही जमा
कॉलेजों ने अपनी सुविधा अनुसार फीस जमा करने की प्रक्रिया अपनाई हुई है। किसी कॉलेज में ई-चालान तो कहीं मैन्युअल कैश काउंटर के जरिए फीस जमा हो रही है। द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज में ई-चालान के जरिए फीस जमा करने का निर्देश दिया गया है। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. प्रताप सिंह का कहना है कि ई-चालान की वैधता शुक्रवार तक होगी। ऐसे में छात्रों को एक दिन अधिक मौका मिलेगा, जबकि कैश काउंटर में उसी दिन फीस जमा कराना होगा।


छात्रों की भीड़ देखते हुए शुक्रवार को कैश काउंटर भी खोलने का विचार किया जा रहा है। हालांकि कैश काउंटर पर भी ई-चालान की रशीद जमा होगी। बता दें कि बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में फीस जमा कराने गए छात्रों को गुरुवार को आने को कहा गया है। बैंक का कहना है ई-चालान जेनरेट होने के 24 घंटे बाद ऑनलाइन डाटा बैंक के पास आता है। वहीं, सेक्टर-9 पीजी कॉलेज और सेक्टर-14 राजकीय कॉलेज में कैश काउंटर के जरिए फीस ली जा रही है। इस वजह से छात्रों को डेढ़ से दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed