फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   admission of fifth cut off in delhi university continue

डीयू में पांचवीं लिस्ट के दाखिले जारी

Tue, 15 Jul 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Jul 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
admission of fifth cut off in delhi university continue

दिल्ली विश्वविद्यालय में पांचवीं लिस्ट के दाखिलों का दौर सोमवार से शुरू हो गया। इस लिस्ट में जिन-जिन कॉलेजों में सीटें बची हैं, वहां सुबह से ही छात्रों की गहमागहमी रही। सीट भरने की आशंका के चलते सोमवार को छात्रों ने जल्द से जल्द दाखिला लिया।

विज्ञापन


वहीं, पांचवीं कटऑफ लिस्ट में दाखिला नहीं हो पाने के कारण कई छात्रों को निराशा भी हुई। कई ऐसे भी छात्र थे, जिन्होंने दाखिले की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन पांचवीं लिस्ट उनके लिए उम्मीद लेकर आई। जिन छात्रों को अब दाखिले की उम्मीद नहीं है, उन्होंने अब दूसरे विकल्पों की तरफ जाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


डीयू में अभी तीन लिस्ट और जारी होनी है, लेकिन सामान्य के लिए सभी कोर्स में दाखिले लगभग बंद हो गए हैं। कुछेक कॉलेजों में ही किसी-किसी कोर्स में दाखिले की गुंजाइश है। जो छात्र पांचवीं लिस्ट में आ रहे हैं, वह मंगलवार तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं लिस्ट में ज्यादातर कॉमर्स में ही गुंजाइश बनी है, लेकिन इस कोर्स की कटऑफ में कोई खास गिरावट नहीं हुई है।

जिन कॉलेजों में गिने-चुने कोर्स में जगह बची है, वहां भी लिस्ट में मामूली गिरावट हुई है, जो कि कॉलेजों में दाखिले के लिए नाकाफी है। इस बीच जहां लगभग सभी जगह सामान्य की सीटें भर चुकी हैं, वहीं कुछ कॉलेज रिजर्व कैटेगरी की सीटों के न भरने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed