फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Zicom to launch ‘Ziman,’ a new age 24x7 Virtual Protector

जायकॉम ने पेश किया वर्चुअल प्रोटेक्टर जाइमैन

Mon, 15 Dec 2014 09:14 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Zicom to launch ‘Ziman,’ a new age 24x7 Virtual Protector

हम सुपरमैन, स्पाइडरमैन और उनकी क्षमताओं व गतिविधियों से परिचित हैं। अब जायकॉम इलेक्ट्रॉनिक सेक्युरिटी सिस्टम्स ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए वर्चुअल प्रोटेक्टर जाइमैन विकसित किया है। आपका वर्चुअल प्रोटेक्टर आपके मोबाइल फोन को सेक्योरिटी डिवाइस में बदल देता है।

विज्ञापन


इस तरह से आप मदद के लिए कॉल करने के साथ अपनी मदद खुद कर सकते हैं। जाइमैन सैमसंग गैलेक्सी स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह सैमसंग स्मार्ट फोन पर एक ऐप है। आपातकाल के समय आप अपने स्मार्टफोन पर पावर बटन पांच बार दबा कर जिमान 5 सेकेंड में एक्टिवेट कर सकते हैं।
विज्ञापन


जाइमैन आपके आपातकाल कांटैक्ट्स को मदद के लिए अलर्ट भेजेगा। दुर्घटना होने पर जाइमैन आपातकालीन मैप मुहैया करा कर मदद करता है। आपातकालीन मैप दुर्घटना की जगह के आसपास आपातकालीन सेवाओं की सूची मुहैया कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न आपातकालीन स्थितियों, जहां आप खतरे में हों, जैसे लूट के प्रयास, यौन या शारीरिक हमले, दुर्घटना, मेडिकल आपाकाल आदि में जाइमैन को एक्टिवेट कर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


लांच के बाद जाइमैन देश भर में सैमसंग गैलेक्सी स्टोर में उपलब्ध होगा। जायकॉम इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रमोद राव ने कहा कि जाइमैन अपने यूजर्स की जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए हमारी खोज और इनोवेशन का नतीजा है। उन्हाेंने कहा कि इसके अलावा जाइमैन इस्तेमाल करने में आसान और सस्ता है।

जाइमैन जायकॉम द्वारा उसके यूजर्स की जिंदगी की सुरक्षा करने वाला सेक्योरिटी इनोवेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed