{"_id":"ef98891e59f0df382971e4752fb2b13c","slug":"zicom-introduses-saas-system-for-atm-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की सुरक्षा के लिए जायकॉम का ई-सास मॉडल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एटीएम की सुरक्षा के लिए जायकॉम का ई-सास मॉडल
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायकॉम इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम्स लिमिटेड की सहायक कंपनी जायकॉम सास प्राइवेट लिमिटेड ने बैंकों के आटोमेटिक टेलर मशीन (एटीएम) को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक ई-सास मॉडल शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक किसी सिस्टम का मालिक बने बगैर मामूली शुल्क चुका कर उसका उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक जहां यह सिस्टम लगा हो, एटीएम मशीन या वहां रखे चेक ड्रॉप बाक्स, एयर कंडीशनर, यूपीएस आदि के साथ किसी किस्म की छेड़छाड़ की कोशिश की जाती है, जो कंपनी के कमांड सेंटर में अपने आप खतरे की घंटी बजने लगती है। सेंटर में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं, जो संकेत मिलते ही वीडियो वेरिफिकेशन करते हैं। अगर उन्हें एटीएम में संदेहास्पद गतिविधि दिखाई पड़ती है तो वह दोतरफा संचार शुरू करते हैं।
विज्ञापन
अगर इससे भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आती, तो कमांड सेंटर से एटीएम के पास लगे हूटर को चालू कर दिया जाता है और इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस टीम भी कार्रवाई शुरू कर देती है। इसमें पुलिस को सूचना देना भी शामिल है। जायकॉम सास इस समय दिल्ली, पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई समेत देश के कई शहरों में पंजाब नेशनल बैंक, फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन