फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   youth are undergoing treatment through health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए अपना इलाज करवा रहे हैं युवा

Thu, 26 Dec 2013 09:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
youth are undergoing treatment through health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के मामले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक नोएडा को छोड़कर एनसीआर के दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव शहरों में युवाओं में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं। नोएडा के युवाओं में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के मामलों में कमी दर्ज की गई है।
 
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा पिछले तीन वर्षों में क्लेम को लेकर किए गए अध्ययन के मुताबिक एनसीआर में 6-18 और 19-25 आयु वर्ग के युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने से हेल्थ क्लेम के मामले बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक क्लेम के मामले बुखार और सामान्य संक्रमण की बीमारियों से हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन सालों में इन बीमारियों में हेल्थ क्लेम के मामले वित्तवर्ष 2011-12 के 19.5 फीसदी से बढ़कर 2013-14 (अप्रैल-सितंबर तक) में 26.3 फीसदी हो गए। किडनी फेल होने के मामले भी एनसीआर में तेजी से बढ़ रहे हैं। गत तीन वर्षों में यह औसतन 4.9 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, हार्ट अटैक, मोतियाबिंद जैसी बीमारियों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक नोएडा को छोड़कर एनसीआर के सभी शहरों में बच्चों और युवाओं को अधिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ा।

मसलन, दिल्ली में 6-18 आयु वर्ग के बच्चों में 2011-12 से 2013-14 (अप्रैल-सितंबर) के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं 6.3 फीसदी से बढ़कर 7.3 फीसदी हो गई। इसी अवधि में गुड़गांव में यह 5.6 फीसदी से बढ़कर 8.7 फीसदी पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed