{"_id":"496f4e85a12c7a31782671dc45fad0a3","slug":"your-salary-will-increase-to-15-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 15 फीसदी तक बढ़ सकती है सैलरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 15 फीसदी तक बढ़ सकती है सैलरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 May 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में प्रतिभा की हर ओर मांग है। जिसका सकारात्मक प्रभाव काम करने वाले की तन्ख्वाह पर भी पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 15%प्रतिशत तक आपकी सैलरी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
टीमलीज जॉब्स और सैलरीज प्राइमर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीजन में जिन भी कर्मचारियों का एप्रेजल होने वाला है उनकी सैलरी में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
टीमलीज जॉब्स और सैलरीज प्राइमर की उपाध्यक्ष रितुपर्णा चक्रवर्ती के मुताबिक व्यापारिक परिदृश्य में यह बढ़ात्तरी सरकार द्वारा करी गई सही पहल की वजह से संभव हो सका है।
विज्ञापन
सभी क्षेत्रों में होगी वृद्धि
रितुपर्णा के मुताबिक उद्योग जगत अगर अपनी जेब ढीली करेगा तो यह उसके लिए ही फायदेमंद होगा क्योंकि इससे उनके पास कर्मचारी का टैलेन्ट कंपनी के पास ही सुरक्षित रहेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक खुदरा और दूरसंचार से संबंधित कंपनियों में 10-15 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा सकती है। इसी तरह स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, मीडिया और मनोरंजन, बिजली और उर्जा के क्षेत्रों में भी भविष्य में सकारात्मक वृद्धि देखी जा सकती है।
उद्योग जगत में हर ओर टैलेन्ट की मांग हैं, जिस वजह से कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस रिपोर्ट के मुतबाकि स्थायी और अस्थाई नौकरियों की सैलरी के बीच का अंतर काफी हद तक कम हुआ है।