फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Your PF to earn 8.95% interest this fiscal?

पीएफ खाता धारकों को मिल सकता है 8.95 फीसदी ब्याज

Fri, 22 Jan 2016 04:12 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
Your PF to earn 8.95% interest this fiscal?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नए वित्त वर्ष में देश के 5 करोड़ कर्मचारियों को नया तोहफा देने का फैसला किया है। संगठन ने भविष्य निधि खातों में जमा धनराशि पर 8.75 फीसदी की बजाय 8.95 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


ईपीएफओ के इस फैसले के देश के करोड़ो कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह प्रस्ताव केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्त मंत्रालय के सामने रखा था। अगर ऐसा होता है तो यह 2010-11 के बाद सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला होगा।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव उस वक्त आया है जब सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों के जमा दरों में कमी करने का मन बना रही है। कर्मचारी बचत निधि खातों में ब्याज दरों के बढ़ने से लोग बैंकों से अपना पैसा निकालकर इसमें जमा कर सकते हैं जिस पर उन्हें अधिक ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए वित्त वर्ष से हो सकता है लागू

Your PF to earn 8.95% interest this fiscal?

देश के अधिकांश कर्मचारी अपना पैसा भविष्य निधि खातों में जमा रखते हैं। सरकार के इस फैसले से उन कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा जो मध्यम वर्ग से आते हैं।

वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय न्यासी बोर्ड के इस प्रस्ताव के कई मुद्दों पर ऐतराज जताया लेकिन बाद में इसे मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से देश के करोड़ो कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed