{"_id":"93cc9ad2-9fb3-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"your-facebook-twitter-linkedin-popularity-may-land-you-a-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लोकप्रियता आपको दिला सकती है बेहतरीन जॉब","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फेसबुक पर लोकप्रियता आपको दिला सकती है बेहतरीन जॉब
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Mon, 08 Apr 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों को सिर्फ ‘साइबर चौपाल’ या वक्त की बर्बादी मानते हैं तो अपनी राय बदल दीजिए।
विज्ञापन
इस साइटों पर आपकी मौजूदगी या गैर मौजूदगी यह तय कर सकती है कि आप किसी अच्छी कंपनी में नौकरी पाने योग्य हैं या नहीं।
जी हां, दुनिया में कई कंपनियां अब नौकरी देने से पहले सोशल साइटों पर उम्मीदवारों के प्रोफाइल और पॉपुलेरिटी यानी लोकप्रियता की जांच करके ही कोई फैसला ले रही हैं।
विज्ञापन
डिजिटल दुनिया के विशेषज्ञों का दावा है कि अब किसी कंपनी में अच्छी नौकरी पाने के लिए आपका सोशल मीडिया में अस्तित्व जरूरी है।
स्टफ डॉट को डॉट एनजेड की रिपोर्ट के अनुसार आज कई कंपनियां नौकरी की इच्छा से आए उम्मीदवारों के ऑनलाइन अकाउंट जांचती हैं कि वे कैसी टिप्पणियां करते हैं।
विज्ञापन
साथ ही वे यह भी देखती हैं कि उम्मीदवार फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन का कैसा और कितना उपयोग कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की हेज रिक्रूटमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर जेसन वॉकर कहते हैं, ‘सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है। यहां से आपको बाजार में मौजूद प्रतिभाओं का आसानी से पता चल जाता है।’
उन्होंने बताया कि हाल के एक अध्ययन के अनुसार न्यूजीलैंड में 270 कंपनियों ने लिंक्डइन से 67 फीसदी, फेसबुक से 50 फीसदी और ट्विटर से 10 प्रतिशत कर्मचारियों का चुनाव किया।
इसी प्रकार हाल के समय में नौकरियां पाने वाले 74 प्रतिशत लिंक्डइन, 24 प्रतिशत फेसबुक और सात प्रतिशत ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे थे।
-यदि कोई अपनी प्रशंसा करता है, लेकिन वह फेसबुक या ट्विटर पर नहीं है या सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता, तो वह अपने बारे में सच नहीं कह रहा। वह ईमानदार नहीं है।
- टॉम बेट्स, डिजिटल स्ट्रेटजीज के सोशल इंफ्लूएंस डायरेक्टर
...और तलाक भी
- सोशल नेटवर्किंग को दुनिया में बढ़ रहे तलाक के मामलों में भी कसूरवार ठहराया गया है। सर्वे हर पांच में से एक तलाक के लिए फेसबुक को जिम्मेदार बताते हैं।
- लोग इंटरनेट पर सबसे ज्यादा समय सोशल नेटवर्किंग पर बिताते हैं। पर्सनल कंप्यूटर पर उनका 20 प्रतिशत समय और मोबाइल पर 30 प्रतिशत समय नेटवर्किंग साइटों पर बीतता है।
- सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों में सबसे लोकप्रिय है फेसबुक। पिछले साल दुनिया में फेसबुक यूजर्स की संख्या एक अरब के पार हो गई।
- दुनिया भर में इंटरनेट पर होने वाली नंबर वन गतिविधि है, सोशल नेटवर्किंग। इससे पहले यह स्थान पोर्नोग्राफी को हासिल था।