फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   you can buy brand kingfisher

किंगफिशर ब्रांड को खरीद सकते हैं आप!

Tue, 08 Apr 2014 02:59 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
you can buy brand kingfisher

वित्तीय संकट के चलते बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस सहित समूह के नौ ट्रेड मार्क बिकने की नौबत आ गई है। एयरलाइंस से कर्ज की वसूली के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड ने किंगफिशर ब्रांड को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसबीआई कैपिटल की सहायक कंपनी एसबीआई कैपिटल ट्रस्ट ने किंगफिशर ट्रेडमार्क (लोगो) खरीदने के इच्छुक लोगों से निविदाएं मांगी हैं।

माल्या से वसूल करने हैं 7,000 करोड़

you can buy brand kingfisher

एसबीआई कैपिटल ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, किंगफिशर के अलावा फ्लाई किंगफिशर और फ्लाई का गुड टाइम्स को नीलामी के लिए रखा है। इस बीच तीन निदेशकों एकेआर नेदुंगडी, एसआर गुप्ते और एमएस कपूर से एयरलाइंस के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है, जिसकी वसूली के लिए वित्तीय संस्थान बंधक रखी संपत्तियों की नीलामी करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांड बेचकर जुटाएं जाएंगे रुपए

you can buy brand kingfisher

किंगफिशर का ब्रांड कंपनी ने एसबीआई कैपिटल के पास बंधक रखा हुआ है। किंगफिशर एयरलाइंस जब ठीक-ठाक हालत में थी, तब इस ब्रांड की कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी। अब देखना होगा कि ब्रांड की बिक्री से कितने रुपया जुटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed