फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   yes bank net rises 34 pc to rs 342 cr in dec quarter

यस बैंक का शुद्ध लाभ 34 फीसदी उछला

Wed, 16 Jan 2013 07:16 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 16 Jan 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
yes bank net rises 34 pc to rs 342 cr in dec quarter

निजी क्षेत्र के यस बैंक का गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 34.7 फीसदी बढ़कर 342.31 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 254.09 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज से आमदनी 36.7 फीसदी बढ़कर 584.30 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, गैर ब्याज आय 48.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 313.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आलोच्य अवधि में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 2,446.83 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,895.49 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


सोमानी सिरैमिक्स का लाभ 72 फीसदी उछला

टाइल्स बनाने वाली कंपनी सोमानी सरैमिक्स का गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 72.51 फीसदी बढ़कर 8.16 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़कर 266.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 216.46 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


बजाज ऑटो का मुनाफा 3 फीसदी बढ़ा

बजाज ऑटो का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2.96 फीसदी बढ़कर 818.74 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 795.19 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 9.65 फीसदी बढ़कर 5,307.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 4,839.95 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed