फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   WTO is close to solution, thanks to strong leadership in India

मजबूत नेतृत्व से WTO में बनी बात : सीतारमण

Sat, 22 Nov 2014 09:23 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sat, 22 Nov 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
WTO is close to solution, thanks to strong leadership in India

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत में मजबूत नेतृत्व और जोरदार तर्क से खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर मतभेद सुलझा लिया गया है और इससे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में गतिरोध जल्द खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थानों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्व बैंक और जी-20 में भारत की बात न सिर्फ सुनी गई बल्कि इसे गंभीरता से लिया गया।

विज्ञापन


डब्ल्यूटीओ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जुलाई में सदस्य देशों ने भारत को करार तोड़ने वाले देश के तौर पर पेश किया, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व की वजह से भारत बहुपक्षीय संस्था को अपनी वैध मांग पर सहमत कराने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने विश्व हिंदू आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व की वजह से हम भारत को दुनिया में मजबूती से पेश करने में सक्षम हुए हैं। यह एक बड़ा अंतर है।

हाल में भारत और अमेरिका खाद्य सुरक्षा के लिए अनाज के भंडार की सीमा को लेकर अपने मतभेद सुलझाने में सफल रहे हैं। इससे विश्व व्यापार संगठन में तीन माह से चला आ रहा गतिरोध खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed