फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   women need jobs

महिलाओं में बढ़ रही नौकरी की जरूरत

Tue, 19 Mar 2013 11:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
women need jobs

महंगाई की मार ने समाज की तमाम वर्ग की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं ने रोजगार एक्सचेंज में अपना पंजीकरण कराया है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक हाल के वर्षों में महिलाओं के पंजीकरण का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2010 में 1 करोड़ 29 लाख 28 हजार महिलाओं ने देश के तमाम रोजगार एक्सचेंज में पंजीकरण कराया था। जबकि 2011 में यह संख्या 1 करोड़ 37 लाख तक पहुंच गई। हालांकि, श्रम राज्य मंत्री के. सुरेश का कहना है कि रोजगार एक्सचेंज में पंजीकरण का यह मतलब नहीं है कि इतनी बड़ी तादाद में महिलाएं बेरोजगार हैं। यह जरूर है कि वह रोजगार के लिए इच्छुक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रयासरत है। तमाम योजनाओं के जरिए महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। वहीं लघु उद्योग मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी बड़े पैमाने पर महिलाएं उठा रही हैं। लेकिन, यह सच है कि पहले के मुकाबले महिलाएं ज्यादा संख्या में रोजगार के लिए सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, समाजसेवी रंजना कुमारी का कहना है कि सरकार को महिला सशक्तीकरण के साथ उनके लिए रोजगार के नए अवसर पेश करने पर भी ध्यान देना चाहिए। महंगाई की वजह से निम्न और मध्य वर्ग की महिलाओं का नौकरीशुदा होना जरूरी हो गया है। रोजगार एक्सचेंजों में महिलाओं की बढ़ते पंजीकरण से यह साफ है कि जीवन यापन के लिए नौकरी की जरूरत अब महिला वर्ग में भी बढ़ रही है।


मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब चार लाख और राजधानी दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने पिछले वर्ष रोजगार के लिए पंजीकरण कराया था। तमिलनाडु में इनकी संख्या 33 लाख, केरल में 26 लाख और पश्चिम बंगाल में 21 लाख से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed