फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   without government proof any person could be open bank account

बिना सरकारी प्रूफ के भी खुलेगा बैंक में खाता

Thu, 28 Aug 2014 08:53 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
without government proof any person could be open bank account

अगर आपके पास किसी भी तरह का कोई सरकारी दस्तावेज पहचान के लिए नहीं है, तो भी आपका बैंक खाता खोला जा सकता है।

विज्ञापन


मोदी सरकार की ओर से बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे देश के 7.5 करोड़ लोगों के बैंकिंग खाता खोलने के अभियान को जोर देने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह पहल की है।

आरबीआई की इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति बैंक जाकर अपना स्वहस्ताक्षरित फोटो और बैंक अधिकारी के सामने हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर अपना खाता खुलवा सकता है।

हालांकि, खाते को चालू रखने के लिए खाताधारक को एक साल के अंदर अपनी पहचान के लिए सरकारी दस्तावेज पेश करना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है, तो उसका खाता बंद किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आरबीआई की पहल

without government proof any person could be open bank account

आरबीआई की यह पहल खास तौर से असंगठित क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में मदद करेगी। अभी भी देश के एक बड़े हिस्से के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लाइसेंस, निवास स्थान प्रमाण पत्र आदि नहीं हैं, जो कि बैंक खाता खोलने में जरूरी होता है।

रिजर्व बैंक ने बिना सरकारी दस्तावेज से खुलने वाले खातों पर कुछ सीमाएं भी लगाई हैं। इन खातों को ‘छोटा खाता’ कहा जाएगा। इसके अलावा इन खातों के आधार पर साल में एक लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज नहीं दिया जा सकेगा।

इसी तरह महीने में 10 हजार रुपये से ज्यादा की राशि नहीं निकाली जा सकेगी। साथ ही किसी भी समय खाते में 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि नहीं रखी जा सकती है।

12 महीनों तक रहेंगे खाते वैध

without government proof any person could be open bank account

आरबीआई ने यह भी कहा है कि बिना सरकारी दस्तावेज के खुलने वाले खाते 12 महीने तक वैध रहेंगे। इस अवधि में खाताधारक को पहचान के सरकारी दस्तावेज पेश करने होंगे।

यदि खाताधारक ने दस्तावेज के लिए आवेदन कर रखा है, और उसे 12 महीने के अंदर दस्तावेज नहीं मिले हैं, तो आवेदन करने का प्रमाण दिखाने पर बैंक उस आधार पर खाते को अगले 12 महीने के लिए सक्रिय रख सकता है। हालांकि उसके बाद दस्तावेज न होने पर खाते को बंद कर दिया जाएगा।

स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी नहीं
ऐसे लोग जिनके पास आईडी प्रूफ है, लेकिन जहां वह रहते हैं उसका प्रमाण पत्र नहीं है, तो वह लोग अपने गांव या जहां का उनके पास स्थायी निवास पत्र है, उसके जरिए भी अपना बैंक खाता खुलवा सकेंगे।

इसी तरह खाता ट्रांसफर करने के लिए अलग से केवाईसी की जरूरत नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed