फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   without bank account withdrawl rupee from atm

बिना खाता खोले निकालिए ATM से रुपए!

Thu, 13 Feb 2014 02:26 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
without bank account withdrawl rupee from atm

बैंक में खाता खुलवाए बिना ही अब आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में स्वीकृत मोबाइल टेक्नोलॉजी के जरिए यह संभव हो सकेगा।

विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के मुताबिक रिजर्व बैंक ने ऐसा पेमेंट सिस्टम शुरू करने को मंजूरी दे दी है, जिसके जरिए बैंक खाताधारी ऐसे लोगों को पैसे भेज सकेंगे जिनके खाते नहीं खुले हैं। वह लोग इस सिस्टम की मदद से खाते बिना ही उन्हें भेजी गई रकम एटीएम से निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

कैसे ‌निकाल सकेंगे रुपए?

without bank account withdrawl rupee from atm

नॉस्कॉम के एक कार्यक्रम में राजन ने बताया कि इस प्रणाली की एक खूबी यह भी है कि पैसे भेजने वाले खाताधारी व्यक्ति को भी बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने बैंक के एटीएम जाकर उसके जरिए ही अपने खाते से ऐसे व्यक्ति को रकम भेज सकेगा। जिसका बैंक में खाता न हो। इस प्रणाली में रकम पाने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक कोड भेजा जाएगा।

इस कोड का इस्तेमाल कर वह व्यक्ति उस बैंक के एटीएम से उसे भेजी गई रकम निकाल सकेगा। इस तरह नई तकनीक के जरिए एटीएम सेवाओं की पहुंच बैंक में खाता न रखने वाले लोगों तक बढ़ाई जा सकेगी, जबकि अभी यह सिर्फ खाताधारकों तक ही सीमित है।

कैसे सुधरेगा बैकिंग सिस्टम?

without bank account withdrawl rupee from atm

राजन ने कहा हमारे देश में घर से दूर रह कर घरवालों को कमाई भेजने का चलन काफी अधिक है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि हमारे यहां बहुत बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं, जिनकी पहुंच बैंकिंग या वित्तीय सेवाओं तक नहीं है, पर उनके लिए भेजी गई रकम प्राप्त करना बहुत जरूरी होता है।

आरबीआई नई तकनीक के इस्तेमाल से इस ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, ताकि बैंकिंग सेवाओं के दायरे से बाहर रह रहे लोगों को भी वित्तीय सुविधाएं दी जा सकें। यह प्रणाली ऐसे लोगों की जरूरतें पूरी करने में सक्षम होने के साथ ही काफी तेज और सटीक भी है। आरबीआई इसके अलावा भी कई तरह की नई सहूलियतें लोगों तक पहुंचाने का इरादा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed