{"_id":"6a2e595ecb663bbf6c8aef52d99c7b22","slug":"without-any-occassion-sensex-celebrate-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दीवाली के भी पटाखे दाग रहा सेंसेक्स","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बिना दीवाली के भी पटाखे दाग रहा सेंसेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Apr 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती न किए जाने के बावजूद घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त का सिलसिला लगातार सातवें दिन बरकरार रखा।
विज्ञापन
मौद्रिक समीक्षा जारी होने के बाद हालांकि बैंकिंग, रीयल्टी व कैपिटल गुड्स जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील वर्गों में बिकवाली का दबाव देखा गया, पर जल्द ही इससे उबर कर बाजार ने तेजी का रुख कर लिया। इससे दोनों प्रमुख सूचकांकों को एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाने का मौका मिला।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 60.17 अंक चढ़कर 22,446.44 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 16.85 अंक की बढ़त के साथ 6,721.05 अंक की नई ऊंचाई पर रहा।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी के रुझान के बीच घरेलू बाजार ने रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरें यथावत रखे जाने को सकारात्मक ढंग से लिया। आरबीआई का कदम काफी हद तक बाजार के अनुमान के अनुरूप ही रहा, जिसमें उसने ब्याज दरें घटाईं नहीं, तो इसमें कोई बढ़ोतरी भी नहीं की।
विज्ञापन
ऐसे में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, हेल्थकेयर, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और टेक वर्ग में लिवाली रही। करीब 200 अंकों की उछाल पर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में 22,485.77 अंक के ऊपरी और 22,295.65 अंक के निचले स्तर तक गया। निफ्टी भी मजबूती लेकर खुला और कारोबार के दौरान 6,732.25 अंक के ऊपरी और 6,675.45 अंक के निचले दायरे में रहा।
सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में विप्रो, सेसा स्टरलाइट, टीसीएस, टाटा स्टील, महिंद्रा, रेड्डीज लैब, एनटीपीसी, ओएनजीसी, आरआईएल, टाटा मोटर्स, इनफोसिस, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और एलएंडटी में 0.29 से 3.30 फीसदी की तेजी के साथ शामिल रहे।
दूसरी ओर घाटा उठाने वालों में हिंडाल्को, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भेल, एसबीआई, हीरा मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, टाटा पावर, बजाज ऑटो, सिप्ला, हिन्दुस्तान यूनि, गेल इंडिया और आईटीसी के शेयर 0.16 से 2.54 फीसदी के नुकसान के साथ शामिल रहे।