फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   without an account now atm has started give money

बिना अकाउंट ATM से निकलने लगे रुपए

Wed, 26 Mar 2014 12:54 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
without an account now atm has started give money

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) बिना बैंक खाते के अपने एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए बैंक ने इंस्टेंट मनी ट्रांसफर (आईएमटी) सेवा शुरू की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बीओआई यह सेवा देने वाला सरकारी क्षेत्र का पहला बैंक बन गया है। पिछले माह रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि बिना बैंक खाते वाले व्यक्ति जल्द ही एटीएम के जरिए उन लोगों से पैसे प्राप्त कर सकेंगे जिनके पास बैंक खाते हैं।
विज्ञापन

आरबीआई ने दी थी मंजूरी

without an account now atm has started give money

बैंक में खाता खुलवाए बिना ही अब आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में स्वीकृत मोबाइल टेक्नोलॉजी के जरिए यह संभव हो सकेगा।

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के मुताबिक रिजर्व बैंक ने ऐसा पेमेंट सिस्टम शुरू करने को मंजूरी दे दी थी, जिसके जरिए बैंक खाताधारी ऐसे लोगों को पैसे भेज सकेंगे जिनके खाते नहीं खुले हैं। वह लोग इस सिस्टम की मदद से खाते बिना ही उन्हें भेजी गई रकम एटीएम से निकाल सकेंगे।

ऐसे ‌निकाल सकेंगे रुपए?

without an account now atm has started give money

नॉस्कॉम के एक कार्यक्रम में राजन ने बताया था कि इस प्रणाली की एक खूबी यह भी है कि पैसे भेजने वाले खाताधारी व्यक्ति को भी बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी।

वह अपने बैंक के एटीएम जाकर उसके जरिए ही अपने खाते से ऐसे व्यक्ति को रकम भेज सकेगा। जिसका बैंक में खाता न हो। इस प्रणाली में रकम पाने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक कोड भेजा जाएगा।

इस कोड का इस्तेमाल कर वह व्यक्ति उस बैंक के एटीएम से उसे भेजी गई रकम निकाल सकेगा। इस तरह नई तकनीक के जरिए एटीएम सेवाओं की पहुंच बैंक में खाता न रखने वाले लोगों तक बढ़ाई जा सकेगी, जबकि अभी यह सिर्फ खाताधारकों तक ही सीमित है।

विज्ञापन

कैसे सुधरेगा बैकिंग सिस्टम?

without an account now atm has started give money

राजन ने कहा हमारे देश में घर से दूर रह कर घरवालों को कमाई भेजने का चलन काफी अधिक है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि हमारे यहां बहुत बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं, जिनकी पहुंच बैंकिंग या वित्तीय सेवाओं तक नहीं है, पर उनके लिए भेजी गई रकम प्राप्त करना बहुत जरूरी होता है।

आरबीआई नई तकनीक के इस्तेमाल से इस ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, ताकि बैंकिंग सेवाओं के दायरे से बाहर रह रहे लोगों को भी वित्तीय सुविधाएं दी जा सकें। यह प्रणाली ऐसे लोगों की जरूरतें पूरी करने में सक्षम होने के साथ ही काफी तेज और सटीक भी है। आरबीआई इसके अलावा भी कई तरह की नई सहूलियतें लोगों तक पहुंचाने का इरादा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed