फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   with festival demand gold across 32 thousand

त्योहारी मांग से सोना 32 हजार के पार

Thu, 24 Oct 2013 06:10 PM IST
अमर उजाला, एजेंसी
अमर उजाला, एजेंसी Updated Thu, 24 Oct 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
with festival demand gold across 32 thousand

त्योहारी और आने वाले वैवाहिक सीजन की बढ़ती घरेलू मांग के दम पर सोना एक बार फिर 32 हजार के पार चला गया।

विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 480 रुपये के तगड़े उछाल के साथ 32,410 रुपये प्रति दस ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गए।

हालांकि, औद्योगिक मांग सीमित रहने से चांदी के दाम 50,200 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे। विदेशी बाजारों में सोने में आई तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर दिखाई दिया।

कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी और शादी-ब्याह की मांग के चलते थोक बाजार में खरीदारी जोरों पर है। इसके चलते भाव में मजबूती आ रही है।

उधर, यूरो के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से विदेशी बाजारों में भाव तेज हुए हैं।

लंदन में सोने के दाम 0.6 फीसदी बढ़कर 1,341.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। इधर, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद आठग्रामी गिन्नी 25,300 रुपये प्रति के स्तर पर टिकी रही।
विज्ञापन


हालांकि, मांग आने से चांदी के सिक्कों में 1,000रुपये का उछाल देखा गया। सराफा बाजार में चांदी सिक्का लिवाली के भाव 88,000 और बिकवाली के भाव 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed