{"_id":"b9fe1fdc6f5809d0cbcf9e443760f959","slug":"wipro-property-may-seize","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त होगी विप्रो की करोड़ों की संपत्ति?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जब्त होगी विप्रो की करोड़ों की संपत्ति?
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Thu, 28 Nov 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी विप्रो पर बंगलूरू महानगर पालिका ने तलवार लटका रखी है। निगम का कहना है कंपनी ने लगभग साढ़े सोलह करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाया है।
विज्ञापन
अगर इसने यह रकम अदा नहीं की तो इसकी चल संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है। जबकि विप्रो का कहना है कि इस मामले के निपटारे के लिए वह अपने पास मौजूद सभी कानूनी विकल्पों को आजमाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
वृहत बंगलूरू महानगर पालिका यानी बीबीएमपी का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद विप्रो ने बकाया टैक्स नहीं चुकाया है।
अब कंपनी को आखिरी नोटिस दिया गया है। अगर इस बार भी वह टैक्स नहीं चुकाती तो उसकी चल संपत्तियों को जब्त करने समेत कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
कराधान और वित्त से संबंधित बीबीएमपी की स्थायी समिति के चेयरमैन एमएस शिवप्रसाद ने कहा कि महानगर पालिका का विप्रो पर 16.47 करोड़ रुपये का बकाया है, लेकिन लगातार नोटिस जारी करने के बाद इसे जमा नहीं कराया गया। दूसरी ओर, विप्रो ने नोटिस को दबाव डाल कर पैसा वसूलने का तरीका बताया।
विज्ञापन