{"_id":"58a9199a-a39f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"willfulness-will-not-on-set-top-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट टॉप बॉक्स पर नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेट टॉप बॉक्स पर नहीं चलेगी मनमानी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरकार आपके घरों में केबल ऑपरेटर के जरिए लगने वाले सेट टाप बॉक्स या फिर डीटीएच के जरिए लगने वाले उपकरणों के मूल्य को नियंत्रित करने की तैयारी कर रही है। जिससे कि कंपनियां ग्राहकों से मनमाने तरीके से कीमतें वसूल न कर सके।
विज्ञापन
इस संबंध में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सभी हिस्सेदारों से राय मांगी है। जिसके आधार पर इस पूरी प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
ट्राई के अनुसार देश में तेजी से डिजीटलाइजेशन का विस्तार हो रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि कीमतों का एक स्टैण्डर्ड तय किया जाय। जिससे ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सके। ट्राई ने इस संबंध में 26 अप्रैल 2013 तक लोगों अपनी राय देने को कहा है।
विज्ञापन