{"_id":"d476aeed021df6664c94c9ade18fbe93","slug":"will-not-increase-the-number-of-subsidized-lpg-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ेगी सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नहीं बढ़ेगी सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
सरकार महंगाई के इस दौर में ग्राहकों को कोई भी राहत नहीं देने जा रही है।
विज्ञापन
सरकार रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर मिल रहे सिलेंडरों की तादाद नहीं बढ़ाएगी। ऐसी खबरें थीं कि वह सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद बढ़ा कर 12 करने जा रही है लेकिन उसने इसका खंडन किया है।
पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने शनिवार को कोच्चि में कहा कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद नौ से बढ़ा कर 12 करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
लगभग 90 फीसदी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले नौ गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। सिर्फ दस फीसदी रसोई गैस उपभोक्ता इस सब्सिडी के दायरे से बाहर हैं। हम सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की तादाद बढ़ा कर 12 नहीं करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है लोग हमारे इस रुख का विरोध नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मोइली एलएनजी पेट्रोनेट एक टर्मिनल की औपचारिक शुरुआत के मौके पर कोच्चि पहुंचे थे। टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नई दिल्ली में कहा था कि सरकार सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ा कर बारह करने की मांग पर गौर करेगी। इसके बाद ही यह खबर फैल गई थी कि सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद बढ़ाने जा रही है।