फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Will be charged to withdraw money from atm

ATM से रुपए निकालना अब हो जाएगा महंगा

Wed, 05 Mar 2014 04:17 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 04:17 AM IST
विज्ञापन
Will be charged to withdraw money from atm

एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर बैंक अब फीस बढ़ाने की तैयारी में हैं। इसके तहत न केवल पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा में कमी हो सकती है। बल्कि, अगर बैंकों की चली तो वह शहरों के आधार पर भी फीस तय कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभी अधिकतम फीस राशि तय करने का अधिकार भारतीय रिजर्व बैंक के पास है। लेकिन यह अधिकार भी रिजर्व बैंक बैंकों को देने की तैयारी में हैं। इसका मतलब है कि बैंक यह तय करेंगे कि वह मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल कर लेने के बाद ग्राहक से कितनी फीस लेंगे। अभी रिजर्व बैंक ने बैंकों के लिए यह अधिकतम 20 रुपये सीमा तय की हुई है।
विज्ञापन

महंगा हो जाएगा एटीएम से पैसे निकालना

Will be charged to withdraw money from atm

बीते नवंबर में बंगलूरू के कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम में एक महिला पर हुए हमले के बाद से ही बैंकों पर सुरक्षा बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। जिसके लिए बैंक फीस बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि वह गार्ड आदि के जरिए एटीएम की सुरक्षा बढ़ा सके।

इसके लिए एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के प्रतिनिधियों की समिति बनी हुई है, जो कि  इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और आरबीआई के साथ मिलकर फीस बढ़ाने का फार्मूला तैयार कर रही है।

बड़े शहरों में लगेगी ज्यादा फीस

Will be charged to withdraw money from atm

बैठक में भाग लेने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि फीस बढ़ाने का अधिकार बैंकों को देने को लेकर मोटे तौर पर सहमति बन गई है।

इसके अलावा बैंक शहरों के आधार पर मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा तय करने का फार्मूला भी तैयार कर रहे हैं। जिसमें मेट्रो और बड़े शहरों में जहां सभी बैंकों का नेटवर्क अच्छा है, वहां ग्राहकों को मुफ्त ट्रांजेक्शन की छूट खत्म करने पर विचार किया जा रहा है।

जबकि छोटे शहरों और कस्बों में पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन को पहले ही जैसा रखने की सहमति बन रही है। इस मामले में अंतिम फैसला भारतीय रिजर्व बैंक को लेना है, जिसके आधार पर एटीएम इस्तेमाल पर ग्राहकों से फीस लेने के नए नियम और दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed