फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   why sensex fell down know what is reason?

आखिरकार लुढ़क गया सेंसेक्स, जानिए क्यों?

Tue, 27 May 2014 06:36 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
why sensex fell down know what is reason?

केंद्र में नई सरकार के गठन को लेकर बाजार में चल रही तेजी के बीच मंगलवार को सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 167.37 अंक फिसल कर 24,549.51 अंक बंद हुआ। पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 41.05 अंक नीचे 7,318 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


नहीं कम होगी ब्याज दर

why sensex fell down know what is reason?

नए वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन द्वारा फिलहाल ब्याज दरों में कटौती न किए जाने का संकेत दिए जाने से बाजार को निराशा हुई।

बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स जल्द ही बिकवाली के दबाव में आ गया। तेल-गैस, बैंकिंग, पावर, रीयल्टी और ऑटो सेक्टर पर ज्यादा दबाव रहा। इसके विपरीत आईटी, मेटल और हेल्थकेयर में बढ़त देखने को मिली।

कौन से शेयर ने कमाया मुनाफा?

why sensex fell down know what is reason?

सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, हिंडाल्को, एलएंडटी , इनफोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, डा रेड्डीज, विप्रो और सन फार्मा शामिल रहे।

गिरावट वाले शेयरों में गेल, भेल, महिंद्रा, टाटा पावर, स्टेट बैंक, ओएनजीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, मारुति , एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, सिप्ला, रिलायंस, टीसीएस, एसएसएलटी, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, हीरो मोटोकार्प और हिन्दुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे।

बीएसई में कुल 3,055 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,292 बढ़त में और 1,660 गिरावट में रहे, जबकि 103 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed