फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   why prime minister narendra modi write an email?

जन-धन योजना: मोदी ने खुद संभाली कमान

Tue, 26 Aug 2014 09:08 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
why prime minister narendra modi write an email?

देश के 7 करोड़ परिवारों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए मोदी सरकार 28 अगस्त से प्रधानममंत्री जन-धन योजना शुरू कर रही है।

विज्ञापन


योजना को तेजी से अमलीजामा पहनाने के लिए बैंकों को बूस्ट करने के लिए सोमवार को मोदी ने खुद अधिकारियों को ई-मेल किया है। इसमें उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपील की है कि आप इस अहम योजना को लागू करने में पूरी तरह से लग जाएं। इस तरीके से काम करें कि एक भी व्यक्ति बैंक खाते के बिना न रह जाए।

साथ में मोदी ने यह भी लिखा है कि वह पूरी योजना पर खुद नजर रखेंगे। बेहतर काम करने वाली बैंक शाखाओं को वह सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पहले चरण में प्रत्येक खाता धारक को एक रू-पे आधारित डेबिट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

1 लाख रुपए का मिलेगा दुर्घटना बीमा

why prime minister narendra modi write an email?

इस पर खाताधारक को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके बाद अगले चरण में खाताधारक से बीमा और पेंशन उत्पादों को भी जोड़ा जाएगा। योजना को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे।

उसी दिन राज्यों में भी केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में इसे शुरू किया जाएगा। इसके अलावा शाखा स्तर पर भी कैंप लगाए जाएंगे। बीते 15 अगस्त को मोदी ने देश भर के 7 करोड़ परिवारों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की घोषणा की थी, जिनकी अभी इन सेवाओं तक पहुंच नहीं है।

इसके पहले यूपीए सरकार ने भी वित्तीय समावेशन योजना को शुरू किया था। इसके जरिए वह नकद सब्सिडी आदि योजनाओं को लागू करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed