{"_id":"da7e8427c4ca65fb3ed405b8b6797df6","slug":"why-gold-demand-is-decreasing-in-the-world-hindi-news-sy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार क्यों घट रही है सोने की मांग?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आखिरकार क्यों घट रही है सोने की मांग?
Updated Thu, 14 Aug 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
सोने की वैश्विक मांग इस साल की दूसरी तिमाही में 16 फीसदी घटकर 964 टन पर आ गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में अनिश्चितता के कारण उपभोक्ताओं और निवेशकों का रुझान घटने से सोने की मांग कम रही। 2013 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल वैश्विक मांग 1,148 टन थी।
विज्ञापन
Trending Videos
दुनिया भर में घटी मांग
मूल्य के संदर्भ में 2014 की दूसरी तिमाही में सोने की वैश्विक मांग 24 फीसदी घटकर 40 अरब डॉलर पर आ गई। डब्ल्यूजीसी के एमडी (निवेश रणनीति) मार्कस ग्रब का कहना है कि ज्वेलरी उपभोक्ता 2013 की विशेष खरीद को ही खपा रहे हैं और निवेशक भी सामंजस्य बना रहे हैं। जिसके चलते पिछले साल जो रुझान दिखाई दिया था, इस साल उसमें कमी आई है।