आखिर क्यों घट रही है सोने की मांग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटे को कम करने के लिए सोने और चांदी के आयात पर की गई सख्ती का असर रंग ला रहा है। वित्त वर्ष 2013-14 में सोने-चांदी का आयात 40 फीसदी घटकर 33.46 अरब डॉलर पर आ गया, जबकि 2012-13 में इनका आयात 55.79 अरब डॉलर का हुआ था।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सोने-चांदी का आयात मार्च 2013 की तुलना में मार्च 2014 में 17.27 फीसदी घटकर 2.75 अरब डॉलर पर आ गया है। आयात में कमी का असर व्यापार घाटे में कमी के रूप में भी दिखा है, जो वित्त वर्ष 2013-14 में 138.59 अरब डॉलर कम हुआ है।
सरकार की सख्ती आई काम
साल 2012-13 में भारत का चालू खाता घाटा बढ़ते आयात की वजह से जीडीपी के 4.8 फीसदी पर पहुंच गया था। इसकी प्रमुख वजह पेट्रोलियम और सोने के आयात में बढ़ोतरी होना था। इसे देखते हुए सरकार ने सोने, चांदी के आयात पर पाबंदियां लगा दीं।
इसके तहत सोने के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया गया। साथ ही विदेश से सोने के सिक्के के आयात पर रिजर्व बैंक ने रोक लगा दी। सख्ती के असर को देखते हुए ही हाल में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी इस बात की उम्मीद जता चुके हैं कि वित्त वर्ष 2013-14 में चालू खाता घाटा जीडीपी के दो फीसदी के स्तर पर रहेगा।