{"_id":"f82e1720c32bb9a581e43ee0331dca03","slug":"whole-sale-inflation-reached-record-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदरा के बाद थोक महंगाई ने भी दिखाए तेवर, 7 % पर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खुदरा के बाद थोक महंगाई ने भी दिखाए तेवर, 7 % पर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा महंगाई की दर 10 अंक के स्तर पर पहुंचने के बाद अब थोक महंगाई ने अपने तेवर दिखा दिए हैं।
विज्ञापन
देश को थोक महंगाई से राहत नहीं मिल सकी है। अक्टूबर माह में थोक महंगाई दर बढ़कर 7 फीसदी हो गई है। अक्टूबर माह के आंकड़ो के मुताबिक थोक महंगाई की दर पिछले आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर है। सितंबर माह में थोक महंगाई की दर 6.5 फीसदी के स्तर पर थी।
महंगाई डायनः खाने-पीने की चीजें और महंगी हुईं
विज्ञापन
अगस्त माह की संशोधित थोक महंगाई दर 6.1 फीसदी से बढ़कर 6.99 फीसदी हो गई है। महीने दर महीने आधार पर अक्टूबर में कोर महंगाई दर 2.1 % से बढ़कर 2.6 % रही। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर 10 % के पार रही थी।
विज्ञापन
महीने दर महीने आधार पर अक्टूबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 18.4 फीसदी से घटकर 18.19 फीसदी रही। लेकिन महीने दर महीने आधार पर जरूरी वस्तुओं (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई दर 13.54 फीसदी से बढ़कर 14.68 फीसदी रही।
रुपए के गिरने से मत घबराओ, RBI गवर्नर का भरोसा
महीने दर महीने आधार पर अक्टूबर में मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों की महंगाई दर 2.03 % से बढ़कर 2.5 % हो गई है। महीने दर महीने आधार पर अक्टूबर में फ्यूल और पावर ग्रुप की महंगाई दर 10.08 % से बढ़कर 10.33 % हो गई है।