फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   whole sale inflation down but where

आंकड़ों में घटी, बाजार में भड़की महंगाई

Tue, 15 Jul 2014 02:47 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
whole sale inflation down but where

देश के बड़े हिस्से पर सूखे के खतरे के साथ महंगाई की आग भड़कने लगी है, लेकिन सरकार ने थोक और खुदरा महंगाई में कमी आने का दावा किया है।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में थोक महंगाई दर चार महीने में सबसे कम 5.43 फीसदी रह गई है, जबकि खुदरा महंगाई जनवरी, 2012 के बाद सबसे कम 7.31 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन


महंगाई में कमी के ये आंकड़े देखकर रिजर्व बैंक भले ही ब्याज दरें घटाने को तैयार हो जाए, लेकिन बाजार में बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है।

क्या सच में कम हुई है महंगाई?

whole sale inflation down but where

जून में थोक महंगाई दर मई में 6.01 फीसदी से घटकर 5.43 फीसदी पर आ गई है, जबकि पिछले साल जून में थोक महंगाई दर 5.16 फीसदी थी। इस दौरान थोक में आलू 42 फीसदी महंगा हुआ जबकि चावल पर 10.24 फीसदी महंगाई है।

खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई मई में 9.50 फीसदी से घटकर 8.14 फीसदी पर आ गई है। लेकिन फैक्ट्री में बने सामानों की महंगाई 3.55 से बढ़कर 3.61 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

जून में प्याज 10.70 फीसदी सस्ता होने का दावा किया गया है। जबकि सब्जियों की थोक महंगाई करीब 6 फीसदी घटी है।

खुदरा महंगाई ढाई साल में सबसे कम

whole sale inflation down but where

जून में खुदरा महंगाई ढाई साल में सबसे कम 7.31 फीसदी रही, जबकि पिछले साल इसी दौरान खुदरा महंगाई 9.87 फीसदी थी। इस दौरान खाने-पीने की चीजों की महंगाई मई में 9.56 फीसदी से घटकर 7.97 फीसदी पर आ गई है।

हालांकि, दुग्ध उत्पादों की महंगाई 11.06 फीसदी बढ़ गई है और फलों पर भी 20.64 फीसदी महंगाई है।

विज्ञापन

सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

whole sale inflation down but where

आंकड़ों में दिखी महंगाई से राहत ज्यादा दिन रह पानी मुश्किल है। पिछले 15 दिनों में फल-सब्जियों के दाम भड़कने लगे हैं। दिल्ली के खुदरा बाजार में टमाटर 10-15 रुपये किलो से बढ़कर 45-55 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गया है।

हालांकि, प्याज के भाव 25-35 रुपये किलो के बीच थामे रखने में सरकार कामयाब रही है। लेकिन आलू के दाम 30-35 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। बारिश न होने से मौसमी सब्जियां खराब नहीं हुई हैं, लेकिन ढुलाई और भाड़ा बढ़ने से इनके भाव भी बढ़े हैं।

नेशनल हार्टिकल्चर रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) के निदेशक आरपी गुप्ता का कहना है कि जून के बाद दिल्ली में हरियाणा, यूपी और राजस्थान का टमाटर आना बंद हो जाता है। अब यहां हिमाचल से टमाटर आ रहा है, जिसकी ढुलाई महंगी होने से दाम अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed